लाइव टीवी

टीवी के 'राम' Arun Govil ने बढ़ाया सेना के जवानों का हौसला, बोले- घाटी में चीन को द‍िया करारा जवाब

Updated Jun 17, 2020 | 14:12 IST

Arun Govil reacts on violent clash in galwan area: टीवी के राम के नाम से मशहूर एक्‍टर अरुण गोव‍िल ने गलवान घाटी भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया है।

Loading ...
Arun Govil
मुख्य बातें
  • गलवान घाटी भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प
  • झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान हुए शहीद
  • जवाब में भारतीय सेना ने भी चीनी सेना को पहुंचाया नुकसान

Arun Govil reacts on violent clash in galwan area: रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्‍टर अरुण गोव‍िल ने गलवान घाटी भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया है। इसी के साथ उन्‍होंने घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'गलवान घाटी में चीन को करारा जवाब देकर उनके इरादों को नाकाम करने वाले, शहीद हुए भारतीय सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।'

बता दें कि अरुण गोवि‍ल लॉकडाउन के दौरान शुरू हुए रामायण के पुन: प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर आए हैं। वह देश की स्थितियों पर अक्‍सर अपना बयान देते हैं। ऐसे समय में चीन को जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने शहादत दे दी, तो अरुण गोविल का गुस्‍सा भी स्‍वाभाविक है। पूरा देश सेना के शौर्य को सलाम करते हुए चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कह रहा है। 

अनुपम खेर ने भी किया ट्वीट

बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजली और उनके परिवार वालों को नत मस्तक नमन। मगर साथ ही में उन तमाम लोगों के पिछवाड़े पर एक ज़ोरदार लात जो देश में रहकर देश के दुश्मन बने बैठे हैं। देश इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा। और सैनिकों के लिए “भारत माता की जय”। जय हिंद!!

ये है पूरा मामला

भारत चीन सीमा पर 45 साल बाद पहली बार 15 जून को भारतीय जवानों का खून बहा। यह तब हुआ जब गलवान घाटी के मुद्दे पर पिछले एक महीने से गतिरोध था और 6 जून को बातचीत के बाद तनाव को खत्म करने की पहल दोनों पक्षों से शुरू हुई। तय बातचीत के बाद चीनी सैनिक पीछे लौटना शुरू हुए, लेकिन चीन की तरफ से चालबाजी की गई। जो सैनिक पीछे लौट रहे थे वो एकाएक कथित विवादित इलाके में वापस आए और उन्हें हटाने के लिए कमांडिंग ऑफिसर की अगुवाई में जब एक टुकड़ी गई तो चीनी सैनिकों मे डंडे में लिपटे तारों से हमला किया। इस हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए और चीन-भारत के बीच तनाव चरम पर है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।