लाइव टीवी

Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs: टीवी पर वापसी कर रहा सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स, 2020 में इस तारीख से होगा ऑन एयर

Updated Dec 05, 2019 | 16:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs Coming Soon: जीटीवी पर बच्चों का सिंगिंग शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स शुरू होने वाला है। ये शो इसबार अपने 8वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है....

Loading ...
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स।
मुख्य बातें
  • सिंगिंग रियलिटी सा रे गा मा पा जल्द छोटे परदे पर वापसी कर रहा है।
  • सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स अपने आठवें सीजन के साथ दस्तक देने जा रहा है।
  • ये सिंगिंग रियलिटी शो फरवरी 2020 से ऑन एयर होगा।

छोटे परदे के रियलिटी शोज दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं। भले ही टीवी सीरियल्स की तरह उनमें सास-बहू का ड्रामा नहीं दिखता है लेकिन वो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। अब ऑडियंस का मनोरंजन करने जल्द एक और रियलिटी शो दस्तक देने वाला है। ये रियलिटी शो कोई और नहीं बल्कि फैमिली एंटरटेनर सिंगिंग शो सा रे गा मा पा है। जो कि जल्द अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। 
रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि जल्द जीटीवी पर बच्चों का सिंगिंग शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स शुरू होने वाला है। ये शो इसबार अपने 8वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स नए सीजन के साथ ग्रैंड वापसी कर रहा है। इसके लिए मेकर्स ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और ये 22 फरवरी 2020 को ऑनएयर हो जाएगा। 


रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के सातवें सीजन को रवि दुबे ने होस्ट किया था। साथ ही इसमें बतौर जज शान, रिचा शर्मा और अमाल मलिक नजर आए। वहीं इसबार की कास्ट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही शो कितने बजे प्रसारित होगा इसकी भी घोषणा की जानी बाकी है। 
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 7 की विजेता 14 साल की सुगंधा दाते रही थीं। सुगंधा ने अपने सिंगिंग जौहर के दम पर सा रे गा मा पा की ट्रॉफी अपने नाम की थी। बताया जा रहा है कि आठवें सीजन का लेवल और हाई रखा जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।