लाइव टीवी

Sambhavna Seth: 24 घंटे में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुईं संभावना सेठ, पत‍ि ने बताया हाल

Updated May 05, 2020 | 18:42 IST

Sambhavna Seth Bigg Boss Star Hospitalized: देर रात संभावना सेठ को हॉस्पिटल ले जाया गया। संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने ये जानकारी दी है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
संभावना सेठ।
मुख्य बातें
  • भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
  • सोमवार देर रात बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं संभावना को हॉस्पिटल ले जाया गया।
  • संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। 

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सोमवार देर रात संभावना को हॉस्पिटल ले जाया गया। संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है। 
टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी ने लिखा, 'हैलो दोस्तों... बीती रात हमें हॉस्पिटल भागना पड़ा। क्योंकि संभावना की तबीयत ठीक नहीं है। हम सुबह पांच बजे वापस आए। अब फिर के संभावना को हॉस्पिटल ले जा रहा हूं। इसलिए आज कोई व्लॉग नहीं होगा।' आपको बता दें, संभावना सेठ अपने फैन्स के लिए हर दिन एक व्लॉग बनाती हैं। 


संभावना सेठ से जुड़ी ये जानकारी सामने आने के बाद सेलेब्स काफी परेशान हो गए। काम्या पंजाबी, सब्यसाची, डियांड्रा सोरस, रोहित रॉय, सोनाली राउत ने उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दी। इतना ही नहीं संभावना सेठ के फैन्स भी लगातार ये सवाल कर रहे हैं कि अब उनका स्वास्थ्य कैसा है?


इन्हीं सवालों के बीच जानकारी ये सामने आ रही है कि संभवना सेठ को ब्लड प्रेशर की परेशानी है। अपने व्लॉग में खुद संभावना अपनी ब्लड प्रेशर की बात कर चुकी हैं। ऐसे में कयास हैं कि संभावना को यही परेशानी होती। हालांकि अभी संभावना और उनके पति की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।