लाइव टीवी

6 की उम्र से एक्टिंग कर रहीं टीवी एक्ट्रेस Sarita Joshi, अब 72 साल बाद पद्मश्री सम्मान पाने पर हुईं इमोशनल

Updated Jan 26, 2020 | 15:50 IST

TV Actress Sarita Joshi Padma Shri Award: फेमस टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ये भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सरिता जोशी।
मुख्य बातें
  • सरिता जोशी को जल्द पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
  • सरिता महज 6 साल की उम्र से एक्टिंग वर्ल्ड में काम कर रही हैं।
  • उनको पहला लीड रोल 16 साल की उम्र में मिला था।

साल 2020 के पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस बार करण जौहर, कंगना रनौत, सिंगर अदनान सामी, सुरेश वाडकर, प्रोड्यूसर एकता कपूर और फेमस टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पद्म श्री भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है और इस सम्मान को पाने के लिए दिग्गज टीवी अदाकारा सरिता जोशी बेहद एक्साइटेड हैं। 
टीवी सीरियल बा बहू और बेबी, खिचड़ी, अदालत जैसे फेमस शोज का हिस्सा रहीं सरिता जोशी को 78 साल की उम्र में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में इस सम्मान को लेकर सरिता ने अपनी खुशी जाहिर की है। 


सरिता जोशी ने बताया कि वो इस सम्मान से बेहद खुश और विनम्र हैं। वो महज 6 साल की उम्र से एक्टिंग वर्ल्ड में काम कर रही हैं। हालांकि पहला लीड रोल उन्हें 16 साल की उम्र में मिला। 72 साल का लंबा एक्टिंग करियर रखने वालीं सरिता जोशी बताती हैं, 'मैंने कभी पुरस्कार पाने के लिए काम नहीं किया। मेरे लिए काम ही पूजा है और मैं इसे पूरे मन से करती रही हैं। मुझे जल्द पद्म श्री सरिता जोशी के रूप में जाना जाएगा और ये बहुत बड़ा सम्मान है। मैं खुश हूं क्योंकि मेरे बच्चे खुश हैं।' 

सरिता जोशी ने बाल कलाकार के रूप में गुजराती और मराठी थिएटर में काफी काम किया है। बाद में 1980 के दशक में सरिता ने छोटे परदे की तरफ रुख किया। उन्होंने एक महल हो सपनों का, बा बहू और बेबी, भ से भदे जैसे लोकप्रिय सीरियल में काम किया। इतना ही नहीं, सरिता जोशी नजर, डरना जरूरी, दसविदानिया सिंघम रिटर्न्स, सिंबा जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।