लाइव टीवी

टीवी शो शक्ति में ट्रांसजेंडर बने अभिनेता बनने वाले हैं पापा, शादी में 32KG की शेरवानी पहन बटोरी थीं सुर्खियां

Updated Jan 17, 2021 | 12:52 IST

aniruddh dave wife pregnant: शक्ति अस्तित्व के अहसास में ट्रांसजेंडर का रोल निभा रहे अनिरुद्ध दवे की पत्नी शुभी आहूजा प्रेग्नेंट हैं। कपल फरवरी में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है...

Loading ...
पत्नी शुभी के साथ अनिरुद्ध दवे।
मुख्य बातें
  • अभिनेता अनिरुद्ध दवे जल्द पापा बनने वाले हैं।
  • अनिरुद्ध की पत्नी शुभी आहूजा प्रेग्नेंट हैं।
  • टीवी कपल जल्द ही पहले बच्चे का स्वागत करेगा।

टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे के फैन्स के लिए खुशखबरी है। खबर है कि अनिरुद्ध दवे जल्द पापा बनने वाले हैं। अनिरुद्ध दवे और उनकी पत्नी शुभी आहूजा जल्द ही पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। इन दिनों शक्ति अस्तित्व के अहसास में ट्रांसजेंडर का रोल निभा रहे अनिरुद्ध दवे की पत्नी शुभी आहूजा प्रेग्नेंट हैं। अभिनेता अनिरुद्ध दवे और उनकी पत्नी इस साल फरवरी में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

अनिरुद्ध दवे ने बच्चे के बारे में बात करते हुए बताया, 'प्रत्येक बच्चे को एक हीरो की आवश्यकता होती है और वो इसके लिए अपने माता-पिता को देखता है। एक दशक से अधिक के अपने करियर में मैंने कई भूमिकाओं को निभाया है। अब यह भूमिका निभाने का समय आ गया है। मेरे बच्चे के लिए वास्तविक जीवन का हीरो बनने का। ड्यू डेट फरवरी में है। मैं और मेरी पत्नी हमारी खुशी के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।'

आपको बता दें, अनिरुद्ध दवे ने साल 2015 में एक्ट्रेस शुभी से शादी की थी। कपल की शादी जयपुर में हुई थी तब अनिरुद्ध दवे ने 32 किलो की शेरवानी पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

टीवी शो पटियाला बेब्स के बाद अब अभिनेता ने हाल ही में शक्ति अस्तित्व के अहसास की में एक ट्रांसजेंडर के रूप में एंट्री ली है। अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए अनिरुद्ध दवे ने बताया था, 'हमारे समाज में ट्रांसजेंडरों के साथ बहुत सारे कलंक जुड़े हुए हैं। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे इंसान हैं। किसी और की तरह, दूसरों से अलग नहीं। जब मुझे भूमिका की पेशकश की गई और चरित्र मुझे सुनाया गया, तो ना कहने या दूसरे विचार होने का कोई सवाल ही नहीं था।'


आपको बता दें, 2008 में टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे ने राजकुमार आर्यन के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने वो रहने वाली महलों की, फुलवा, रुक जाना नहीं, सूर्यपुत्र कर्ण, बंधन, इश्क किल्स जैसे शोज में देखा गया। पटियाला बेब्स में अनिरुद्ध ने इंस्पेक्टर हनुमान सिंह की भूमिका निभाई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।