लाइव टीवी

Divyanka Tripathi संग डबल डेट पर जाना चाहते हैं Sharad Malhotra, बोले- जो बीत गया सो बीत गया...

Updated Jun 03, 2021 | 19:34 IST

Sharad Malhotra On Ex Girlfriend Divyanka Tripathi: शरद मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में एक्स गर्लफ्रेंड को टीवी की बेस्ट एक्ट्रेस बताया है। बोले- मेरी पिछले 6 साल से दिव्यांका त्रिपाठी से बात नहीं हुई है...

Loading ...
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा।
मुख्य बातें
  • 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
  • करीब आठ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
  • अब हाल ही में शरद मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में अपनी एक्स दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर बात की है।

टेलीविजन इंडस्ट्री के जब भी पॉपुलर कपल्स की बात आती है तो इसमें एक नाम दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का भी आता है। भले ही ये दोनों अब साथ नहीं हैं लेकिन आज भी इनके रिश्ते को लोग भुला नहीं पाए हैं। लोकप्रिय सीरियल रहे 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। करीब आठ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब हाल ही में शरद मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में अपनी एक्स दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर बात की है। एक्टर ने बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ने की बात कही है। 

नागिन-5 स्टार शरद मल्होत्रा ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में एक्स गर्लफ्रेंड को टीवी की बेस्ट एक्ट्रेस बताया है। साथ ही उनके साथ डबल डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की है। 

शरद ने अपने इंटरव्यू में कहा कि जिस तरह से दिव्यांका त्रिपाठी खुद को पब्लिकली मैनेज करती हैं और कैरी करती हैं वो बहुत शानदार है। मुझे उनको देखकर बहुत खुशी होती है। हालांकि मेरी पिछले 6 साल से दिव्यांका त्रिपाठी से बात नहीं हुई है। लेकिन उनके साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार हूं।

डबल डेट पर जाना चाहते हैं शरद मल्होत्रा
इसी इंटरव्यू में जब शरद से दिव्यांका के साथ डबल डेट पर जाने की बात पूछी गई तो अभिनेता ने कबा- बिल्कुल! मुझे पता नहीं, वो कब होगा। लेकिन उम्मीद है कि कभी हो यार। मुझे लगता है कि जो बीत गया सो बीत गया। हमने जीवन को खूबसूरती से स्वीकार किया है और आगे बढ़ गए हैं। हम सबकी शादियां हो चुकी हैं, हम खुश हैं। एक बार तो साथ में डिनर करना बनता है। जब भी हो, अगर कभी हो तो।

क्यों हुआ था दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा का ब्रेकअप?
टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल कहे जाने वाले शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी 8 साल डेटिंग के बाद अलग हो गए। इसकी वजह शादी मानी जाती है। दिव्यांका चाहती थीं कि शरद उनसे शादी कर लें लेकिन एक्टर तब इसके लिए राजी नहीं थे। इसी वजह से दोनों एक-दूसरे के अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद दिव्यांका ने एक्टर विवेक दहिया के साथ 2016 में शादी कर ली, वहीं शरद मल्होत्रा ने रिप्सी भाटिया के साथ 2019 में विवाह कर लिया। फिलहाल दोनों अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।