लाइव टीवी

Smart Jodi: जानिए कब और कहां देखें स्मार्ट जोड़ी का ग्रैंड फिनाले, विनर को मिलेगा इतना कैश प्राइज

Updated Jun 04, 2022 | 15:34 IST

Smart Jodi Finale when and where to watch: स्टार प्लास का रिएलिटी टीवी शो स्मार्ट जोड़ी का ग्रैंड फिनाले रविवार पांच जून 2022 को टेलिकास्ट होने वाला है। जानिए कब और कहां देखेंगे स्मार्ट जोड़ी का फिनाले...

Loading ...
Smart Jodi Grand Finale
मुख्य बातें
  • स्मार्ट जोड़ी का फिनाले पांच जून 2022 को होने वाला है।
  • फिनाले में कुमार सानू भी शामिल होने वाले हैं।
  • शो का नया प्रोमो जारी हो गया है।

Smart Jodi Finale when and where to watch:. स्टार प्लस की रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का ग्रैंड फिनाले रविवार पांच जून को टेलिकास्ट होने जा रहा है। इससे पहले ही विनर के नाम की घोषणा भी हो गई है। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने खिताब अपने नाम कर लिया है। विक्की और अंकिता ने मजबूत माने जाने वाली बलराज स्याल और दीप्ति तुली की जोड़ी को मात दी है। वहीं, फिनाले में सिंगर कुमार सानू भी शामिल हुए हैं। 

स्मार्ट जोड़ी का फिनाले पांच जून यानी रविवार को स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होगा। फिनाले आप स्टार प्लस के अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। फिनाले का प्रमो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि कुमार सानू आकर 90s के पॉपुलर गाने गा रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के पावर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस शो के फिनाले में शामिल होने जा वाले हैं। फिनाले में अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, हिमालय दसानी, भाग्यश्री, बलराज स्याल, दीप्ति तुली के बीच टक्कर है। 

Also Read: दोस्त की बर्थडे पार्टी अंकिता लोखंडे पर पड़ी भारी! एक्ट्रेस ने किया ऐसा मेकअप कि लोगों ने कह दिया- भूतनी     

इतना मिलेगा कैश प्राइज
स्मार्ट जोड़ी के विनर को 25 लाख रुपए का कैश प्राइज मिलेगा। वहीं, चमचाती ट्रॉफी मिलने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और अंकिता विनर रहे। बलराज और दीप्ति रनर अप रहे। वहीं, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी तीसरे नंबर पर रहे। विक्की जैन और अंकिता की शादी के चार महीने भी पूरे हो चुके हैं। इस पर अंकिता ने कहा, 'मैं स्मार्ट जोड़ी का खिताब जीतकर काफी खुश हूं। मेरे पति विक्की की मदद के बिना ये बिल्कुल भी संभव नहीं था। इस शो ने हमारे रिश्ते को मजबूत बनाया।'

स्मार्ट जोड़ी इसी साल 26 फरवरी को टेलिकास्ट हुआ था। शो में कुल दस जोड़ियों ने हिस्सा लिया था। मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, राहुल महाजन नतालिया, ऐश्वर्या और नील, गौहर खान- जैद दरबार, गौरव तनेजा- ऋतु तनेजा, के. श्रीकांत- विद्या श्रीकांत, अंकित तिवारी- पल्लवी शुक्ला, नेहा स्वामी और अर्जुन बिजलानी, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, बलराज स्याल- दीप्ति तुली और भाग्यश्री और हिमालय दसानी शामिल हुए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।