लाइव टीवी

TV Throwback: जब एकता कपूर के शो में खुद को स्‍मृत‍ि ईरानी के साथ देखकर बोले राम कपूर- हम बच्‍चे लग रहे हैं

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Sep 01, 2020 | 12:53 IST

smriti irani ram kapoor in tv show kavita : क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा स्‍मृत‍ि ईरानी एक और सास बहू शो एकता कपूर के साथ क‍िया था। इसमें राम कपूर उनके साथ लीड रोल में थे।

Loading ...
smriti irani in tv show kavita with ram kapoor, टीवी शो कव‍िता
मुख्य बातें
  • स्‍मृत‍ि ईरानी ने क‍िया था टीवी शो कव‍िता में काम
  • एकता कपूर के शो में साथ में थे राम कपूर
  • इस शो को खास टीआरपी नहीं मिली थी

एकता कपूर के शो क्‍योंक‍ि सास भी कभी बहू थी से स्‍मृत‍ि ईरानी को एक खास पहचान मिली थी। छोटे पर्दे की दुन‍िया में सास-बहू वाला ये शो मील का पत्‍थर साब‍ित हुआ और इसने टीवी की दुन‍िया के ल‍िए एक अलग तरीके का स्‍टारडम खोल द‍िया। वैसे कम ही लोग जानते हैं क‍ि स्‍मृति ने एकता के साथ क्‍योंक‍ि के अलावा भी एक और सास बहू शो क‍िया था और इसका प्रसारण भी लगभग क्‍योंक‍ि के साथ ही हुआ था। 

स्‍मृत‍ि और एकता कपूर के इस शो का नाम था कव‍िता और छोटे पर्दे एक और बड़े स्‍टार राम कपूर इसमें स्‍मृत‍ि के साथ रोमांस करते द‍िखे थे। हालांक‍ि इस शो को उतनी पॉपुलैर‍िटी नहीं मिली थी और एकता ने इसे एक साल के प्रसारण के बाद बंद कर द‍िया था। टीवी शो कव‍िता की कहानी भी काफी हद तक क्‍योंक‍ि...  जैसी ही थी ज‍िसमें अमीर घर के राम कपूर यानी ऋष‍ि ग्रोवर को म‍िडल क्‍लास लड़की कव‍िता यानी स्‍म‍ृत‍ि से प्‍यार हो जाता है और वह उससे शादी कर लेता है। लेक‍िन उसकी मां कव‍िता को बहू के रूप में पसंद नहीं करती हैं और इसके बाद कव‍िता की ज‍िंदगी में एक जंग की शुरुआत हो जाती है। 

एकता कपूर ने शेयर क‍िया था वीड‍ियो 
कुछ समय पहले इस शो का टाइटल सॉन्‍ग एकता कपूर ने सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िया था। उन्‍होंने इस पोस्‍ट के साथ लिखा था- ब्‍लास्‍ट फ्रॉम द पास्‍ट! क्‍या किसी को याद है क‍ि इन दो स‍ितारों ने कभी एक साथ काम क‍िया था। और तब ये दोनों क‍ितने अलग द‍िखते थे। साथ ही एकता ने स्‍मृत‍ि ईरानी और राम कपूर को टैग भी क‍िया था। 

देखें एकता कपूर की पोस्‍ट 

स्‍मृत‍ि ईरानी और राम कपूर का आया था ये र‍िएक्‍शन 
स्‍मृत‍ि ईरानी ने एकता कपूर के इस वीड‍ियो के जवाब में लिखा था क‍ि ये एक बेहद व‍िनम्र तरीका है यह बताने का क‍ि हम दोनों क‍ितने मोटे हो चुके हैं। वहीं राम कपूर ने भी हंसते हुए ल‍िखा था क‍ि क‍ितने साल बाद इस वीड‍ियो को देखा है। हम दोनों तो इसमें एकदम बच्‍चे लग रहे हैं। बता दें क‍ि कव‍िता शो भले ही हिट नहीं हुआ लेक‍िन इसमें स्‍मृत‍ि ईरानी और राम कपूर की केमिस्‍ट्री खासी पसंद की गई थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।