लाइव टीवी

गिले-शिकवे भूलकर साथ आए सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा, सलमान खान की पार्टी में हुआ रीयूनियन

Updated Dec 22, 2019 | 08:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kapil Sharma Sunil Grover Reunion: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच तकरार पिछले कई वक्त से सुर्खियों में थीं। अब दोनों लगभग डेढ़ साल बाद सारे गिले-शिकवे भुलाकर पहली बार साथ आए हैं।

Loading ...
Kapil Sharma And Sunil Grover
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर गिले-शिकवे भूलकर पहली बार साथ आए।
  • सलमान खान के घर पार्टी में दोनों का रीयूनियन हुआ है।
  • सलमान खान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों के ही अच्छे दोस्त हैं।

मुंबई.कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच तकरार अब खत्म हो गई है। सलमान खान की पार्टी में ये दोनों पुरानी दोस्ती को भूलकर एक साथ आ गए हैं। कपिल शर्मा ने खुद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

सलमान खान के भाई सोहेल खान का 21 दिसंबर को बर्थडे था। इस मौके पर सलमान खान के घर पर बर्थडे पार्टी रखी गई थी। इसी पार्टी में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर मिले। साल 2017 में हुई तकरार के बाद ये पहली बार है जब ये दोनों साथ आए हैं। 

आपको बता दें कि सलमान खान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों के ही अच्छे दोस्त हैं। सलमान खान कपिल शर्म शो के प्रोड्यूसर भी हैं। वहीं, सलमान खान सुनील ग्रोवर के साथ फिल्म भारत में काम कर चुके हैं। 

शादी में नहीं आए थे सुनील ग्रोवर 
कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को अपनी शादी में भी इनवाइट किया था। हालांकि, वह नहीं आ पाए थे। सुनील ग्रोवर ने ट्वीट कर कपिल शर्मा को बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर ने लिखा था- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं। भगवान आप दोनों को खुशियां दें और हमेशा एक दूसरे का साथ दें।

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के ट्वीट के जवाब में लिखा था- 'थैंक्यू सो मच पाजी... हमने आपको मिस किया। हमेशा की तरह प्यार और शुभकामनाएं। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर भारत फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी कपिल शर्मा शो में नहीं पहुंचे थे। 

लड़ाई पर ये बोले सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा
सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और कपिल शर्मा की लड़ाई पर कहा था- ये वास्तव में नहीं होना चाहिए, हम एक अच्छी टीम थे, हम साथ में कई लोगों के चेहरे पर हंसी और मुस्कुराहट लेकर आए, लेकिन जो भी हुआ, उसमें मुझे सिर्फ अच्छी चीजे याद हैं। 

कपिल ने सुनील ग्रोवर से लड़ाई पर कहा- मैंने उस घटना से बहुत कुछ सीखा। अगर हमारे बीच कोई गलतफहमी है, तो हमें इसे सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी से गुस्सा हैं तो तुरंत फोन उठाओ और उन्हें मैसेज भेजो। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।