तस्वीर साभार: Instagram
सनी लियोनी और सलमान खान।
मुख्य बातें
- सनी लियोनी ने बिग बॉस-5 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।
- सनी ने बाद में महेश भट्ट की फिल्म जिस्म-2 से बॉलीवुड डेब्यू किया।
- अब एकबार फिर सनी, सलमान खान ने मिलने बिग बॉस-13 में पहुंचीं।
सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस-13 में अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान ना सिर्फ बिग बॉस की टीम ने सलमान खान को सरप्राइज दिया बल्कि सनी लियोनी भी शो में उन्हें बर्थडे विश करने पहुंचीं। बिग बॉस-13 के सेट पर आते ही सनी लियोनी ने सलमान खान को चॉकलेट केक खिलाया। साथ ही उनके साथ स्टेज पर मुंह में मैकरून भरकर एक शब्द बोलने वाला गेम भी खेला।
सनी लियोनी ने हाल ही में सलमान खान के साथ बिग बॉस-13 में बिताए पलों की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी कभी सलमान खान के साथ डांस करतीं तो कभी उनसे मजाक करती दिख रही हैं। वहीं सनी लियोनी का वेलकम करते हुए सलमान उन्हें गले लगाते नजर आए।
सनी लियोनी ने सलमान खान के लिए एक खास मैसेज भी लिखा। सनी ने लिखा, 'हंसते, गेम खेलते और डांस करते हुए सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये सेलिब्रेशन बिग बॉस का सबसे बेस्ट सेशन था जो मैंने वहां बिताया। थैंक्यू सलमान खान और कलर्स। जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करती हूं इस शख्स के साथ इस तरह से साल 2019 का अंत सेलिब्रेट करने के लिए।'
आपको बताते चलें सनी लियोनी खुद भी बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 5 में प्रवेश किया था। इसके बाद सनी लियोनी ने महेश भट्ट के साथ जिस्म-2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बता दें, सलमान खान को भी बिग बॉस होस्ट करते हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं।