लाइव टीवी

Raj Kundra विवाद के बाद Super Dancer 4 के सेट पर वापस लौटीं Shilpa Shetty, जल्द आएंगी शो में नजर

Updated Aug 17, 2021 | 14:14 IST

Shilpa Shetty Resumes Shooting: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी छोटे ब्रेक के बाद वापस सुपर डांसर के सेट पर आ गई हैं। पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में अरेस्ट होने के बाद वो टीवी से दूर थीं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ब्रेक के बाद सुपर डांसर के सेट पर वापस लौटीं शिल्पा शेट्टी 
मुख्य बातें
  • पति राज कुंद्रा के अरेस्ट होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने लिया था टीवी से ब्रेक।
  • करीब 3 हफ्ते बाद शिल्पा शेट्टी ने शुरू की सुपर डांसर की शूटिंग
  • अगले हफ्ते शो में नजर आ सकती हैं शिल्पा शेट्टी।

Shilpa Shetty Resumes Shooting for Super Dancer 4: हाल ही में इंडियन टीवी इंडस्ट्री से ये खबर सामने आई है कि शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर के सेट पर वापस लौट आई हैं। बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ दिनों से छोटे ब्रेक पर थीं। 19 जुलाई को पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में अरेस्ट होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने शूटिंग से ब्रेक ले लिया था।

ये कयास लगाए जा रहे थे कि अब शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर की शूटिंग पर वापस नहीं लौटेंगी। मगर, उनके फैंस के लिए ये खुशी की बात है कि अब वो शिल्पा शेट्टी को सुपर डांसर 4 में वापस देख पाएंगे। ईटाइम्स के एक खबर के अनुसार, शिल्पा शेट्टी अगले हफ्ते के लिए आज शूटिंग कर रही हैं। 

शिल्पा शेट्टी ने वापस संभाली सुपर डांसर के जज की सीट 

ईटाइम्स से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि, इस शो के मेकर्स शिल्पा शेट्टी का इंतजार कर रहे थे और ये नहीं चाहते थे कि कोई और सेलेब उन्हें रिप्लेस करे। शिल्पा शेट्टी इस सीजन के अंत तक शूटिंग करेंगी। पति राज कुंद्रा के अरेस्ट हो जाने के बाद उनके लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था। शिल्पा शेट्टी की वापसी से शो से जुड़े सभी लोग बहुत खुश हैं। 

शिल्पा शेट्टी इस शो के पहले सीजन से जज की कमान संभाले हुए हैं। शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु और गीता कपूर के साथ इस शो को जज करने वाली हैं। शिल्पा शेट्टी की नामौजूदगी में जैकी श्रॉफ, संगीता बिजलानी, टेरेंस डिसूजा, सोनाली बेंद्रे, मौसमी चटर्जी और करिश्मा कपूर जैसे सेलिब्रिटी गेस्ट शो को जज कर रहे थे। 

कहा जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी के वापस आने से शो की रौनक वापस लौट आई है। पति राज कुंद्रा के विवाद के बाद शिल्पा शेट्टी को भी ट्रोल किया जा रहा था। मगर, इस गंभीर परिस्थिति में शिल्पा को अपनी बहन, फैंस और करीबियों से काफी हिम्मत मिली।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।