

- कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन श्रुति मर्चेंट मां बन गई हैं।
- श्रुति मर्चेंट ने 18 जनवरी को एक बेटी को जन्म दिया है।
- श्रुति मर्चेंट ने जून 2017 में टीवी एक्टर ध्रुव भंडारी से शादी की थी।
टीवी और बॉलीवुड एक्टर ध्रुव भंडारी पापा बन चुके हैं। ध्रुव भंडारी ने कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन श्रुति मर्चेंट से जून 2017 में शादी की थी। अब कपल के घर पहले बेबी का जन्म हुआ है। कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट ने 18 जनवरी को एक बेटी को जन्म दिया है। इसी के साथ ध्रुव और श्रुति पहले बार पेरेंट्स बन चुके हैं।
ध्रुव भंडारी के हाल ही में इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि श्रुति और वो बेहद खुश हैं। ये फीलिंग बहुत ही ओवरवेल्मिंग है। साथ ही इसे बताना काफी मुश्किल है। ध्रुव भंडारी ने श्रुति मर्चेंट की प्रेग्नेंसी को छुपाने पर भी बात की। उन्होंने बताया, 'हमारा प्रेग्नेंसी न्यूज छुपाने का कोई इरादा नहीं था। मैं सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहता हूं। मैंने पत्नी की प्रेग्नेंसी में कुछ पोस्ट शेयर किए थे। हालांकि हम इस जर्नी को अपने तक की रखना चाहते थे।' अभी तक ध्रुव और श्रुति ने अपनी बेटी का नाम तय नहीं किया है। जल्द ही कपल न्यूबोर्न बेबी के नाम की घोषणा करेगा।
ध्रुव भंडारी को आखिरी बार एक्ट्रेस हिना नवाब के साथ टीवी सीरियल तेरे शहर में देखा गया था। जब ध्रुव ने ये सीरियल छोड़ा था तभी से वो छोटे परदे से दूर हैं। वहीं बात अगर श्रुति मर्चेंट की करें तो वो भी अपनी बहन वैभवी मर्चेंट की तरह डांस कोरियोग्राफर हैं। आखिरी बार उन्हें डांस इंडिया डांस सीजन 4 में बतौर जज देखा गया था।