लाइव टीवी

TV News 14 July 2021: Disha Parmar के हाथों पर रची Rahul Vaidya के नाम की मेहंदी, शुरू हुई शादी की रस्में

Updated Jul 15, 2021 | 00:06 IST

TV News 14 July 2021: राहुल वैद्य- दिशा परमार की शादी की रस्में शुरू हो गई। मिलावटी डीजल के कारण दो घंटे पेट्रोल पंप में फंसे रहे दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दाहिया। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

Loading ...
TV News 14 July 2021, टीवी न्यूज 14 जुलाई 2021
मुख्य बातें
  • दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी की रस्में शुरू हो गई है।
  • पवित्र रिश्ता 2.0 में मानव के किरदार पर सहीर शेख ने एक लंबा पोस्ट लिखा।
  • मिलावटी डीजल के कारण पेट्रोल पंप में फंसे रहे दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दाहिया।

मुंबई. दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी की रस्में शुरू हो गई है। दिशा और राहुल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है। वहीं, पवित्र रिश्ता 2.0 में सुशांत सिंह राजपूत के किरदार मानव को निभाने पर सहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। जानिए आज की टीवी जगत की बड़ी खबरें। 

बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट और सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले दोनों की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई है। मेहंदी की रस्म में दिशा परमार ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। उनके हाथों में राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी रची हुई है। वहीं, उनके आस-पास स्टेज पर फूलों की सजावट की गई है। बैकग्राउंड में दुल्हनियां लिखा हुआ है।

सहीर शेख ने लिखा पोस्ट 
पवित्र रिश्ता 2.0 में सहीर शेख मानव का किरदार निभा रहे हैं। इसके बाद से ही उन्हें, अंकिता लोखंडे और एकता कपूर को फैंस जमकर कोस रहे हैं। सहीर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'जब मुझे मानव के रोल के लिए अप्रोच किया गया तो मैं इसे नहीं करना चाहता था। क्योंकि सुशांत ने इसे अमर कर दिया था। मैंने सोचा सुशांत ने हर चैलेंज को स्वीकार किया। जब टीम ने मुझसे कहा कि ऐसे शख्स की जरूरत है जो ईमानदार हो। तभी दिवंगत एक्टर की विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। तभी मैं अपना सबकुछ इस शो को देने के लिए तैयार हुआ।'

घंटों तक फंसे रहे दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दाहिया
दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और उनके पति विवेक दाहिया को रोड ट्रिप में जाना महंगा पड़ा। दिव्यांका ने बताया कि वह और विवेक अहमदाबाद में एक पेट्रोल पंप में फंस गए थे। दरअसल उन्हें मिलावटी डीजल दिया गया था। विवेक के मुताबिक मिलावटी डीजल के इस्तेमाल के कारण उनकी कार खराब हो गई। इसके बाद पेट्रोल पंप में काम कर रहे एक कर्मचारी से उनकी बहस हो गई। वह पेट्रोल पंप के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की सोच रहे हैं। 

बंद होगा टीवी सीरियल इश्क पर जोर नहीं
सोनी टीवी का सीरियल इश्क पर जोर नहीं जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। मार्च 2021 में शुरू हुआ ये शो केवल पांच महीने ही चला। शो के लीड एक्टर परम सिंह ने इश्क पर जोर नहीं के ऑफ एयर होने की खबर की पुष्टि की है। परम सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि शो का आखिरी एपिसोड अगस्त में टेलिकास्ट होने जा रहा है। 

अनुपमा में आएगा बड़ा ट्विस्ट
अनुपमा सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। टेली चक्कर से बातचीत में नंदिनी का किरदार निभा रही अनघा भोसले ने बताया कि नंदिनी और समर की शादी के बाद दोनों की जिंदगी बदलने वाली है। 

 
अनघा के मुताबिक, 'नंदनी कभी अपनी जिंदगी में मां नहीं बन सकती है। नंदिनी की यही कमी इस सीरियल के साथ समर और उसकी शादी के बाद की लाइफ में कई तूफान लेकर आएगी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।