लाइव टीवी

जब राम कपूर ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंकाया, कभी था 130 किलो वजन

Updated Sep 01, 2020 | 17:07 IST

Ram Kapoor body transformation: एक्टर राम कपूर ने अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया था। कभी उनका वजन 130 किलो हुआ करता था।

Loading ...
राम कपूर
मुख्य बातें
  • राम कपूर ने अपना काफी वेट लूज किया है
  • पिछले साल उन्होंने ट्रांसफॉर्मेंशन किया है
  • उनका बदला रूप देख फैंस हैरान हो गए थे

एक्टर राम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1 सितंबर 1973 को नई दिल्ली में जन्मे राम कपूर 47 साल के हो गए हैं। उन्होंने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली। शो में राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। फैंस ने एक्टर को लंबे समय तक बढ़े हुए वजह के साथ स्क्रीन पर देखा, लेकिन पिछले साल उन्होंने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करके सभी को हैरत में डाल दिया था। कभी उनका वजन 130 किलो हुआ करता था।

राम कपूर ने डाइट कंट्रोल और एक्सरसाइज से अपना वजन घटाया था। उन्होंने काफी मुश्किलें से गुजरना पड़ा और वह कई घंटों तक भूखे रहा करते थे। फैट से फिट होने के लिए उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका अपनाया था। इस तरह की डायटिंग में आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं इस पर फोकस करने की बजाए कब खा रहे हैं इस पर फोकस किया जाता है। उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग का जो तरीका चुनना है उसमें वह हर दिन 16 घंटे फास्टिंग करते था यानी इस दौरान वह कुछ भी नहीं खाते और सिर्फ दिन में शाम में 7 से 8 बजे के बीच ही खाते।

रम कपूर के ट्रांसफॉर्मेंशन में पत्नी गौतमी कपूर ने भी भरपूर साथ दिया। गौतमी खुद भी योग प्रेमी हैं। दोनों मंझे हुए कलाकार है। वहीं, राम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'अभय 2' वेब सीरीज में निगेटिव रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह 'ए सूटेबल बॉय' में भी दिखाई दिए थे। अब राम कपूर अभिषेक बच्चन स्टारर 'बिग बुल' में दिखेंगे। 'बिग बुल' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलजी होगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।