लाइव टीवी

कोरोना से जंग लड़ रही एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की हालत गंभीर, मां ने कहा- 'फ्रॉड है पति'

Updated Nov 29, 2020 | 07:24 IST

Divya Bhatnagar COVID 19: ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर कोरोना से जूझ रही हैं। दिव्या का ऑक्सीजन लेवल बेहद गिर गया है। फिलहाल वह वेंटिलेटर में जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं।

Loading ...
Divya Bhatnagar
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर कोरोना से संक्रमित हैं।
  • दिव्या भटनागर का ऑक्सीजन लेवल बहुत गिर गया है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर है।
  • दिव्या की मम्मी ने बताया कि उनका पति फ्रॉड है।

मुंबई. टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर कोरोना से संक्रमित हैं। दिव्या की हालत बेहद गंभीर हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया है। वहीं, दिव्या के पति पर उनकी मम्मी ने कई आरोप लगाए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दिव्या की मम्मी ने कहा, 'वह पिछले छह दिन से बुखार से परेशान थीं। मैं दिल्ली से आई और ऑक्सीमीटर में ऑक्सीजन लेवल चेक किया तो वह 71 तक गिर गया था।' 

दिव्या की मम्मी आगे कहती हैं, 'उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, ऑक्सीजन लेवल अभी 84 है। दिव्या को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है और हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।'

मां ने कहा- फ्रॉड है पति 
दिव्या के पति गगन के बारे में उनकी मम्मी ने बताया, ' उसका पति फ्रॉड था। अब सच बोलने का वक्त आ गया है। उसने दिव्या को छोड़ दिया है। वह दिव्या की मदद के लिए आगे नहीं आया है।' 

बकौल दिव्या की मम्मी, 'दिव्या मुंबई के ओशीवारा में एक छोटी सी जगह में रह रही थी। इससे पहले मीरा रोड में एक बड़े घर में रह रही थी। इस दौरान उसके साथ काफी कुछ हुआ है।' 

प्रोडक्शन हाउस कर रहा है आर्थिक मदद
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस शशी- सुमीत प्रोडक्शन्स दिव्या की आर्थिक मदद कर रहा है। दिव्या की मम्मी ने बताया कि गगन की मम्मी ने भी फोन किया और कहा कि अगर पैसे चाहिए तो बता देना।' 

दिव्या ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें लिखा था, 'हाय...मेरी इंस्टाग्राम फैमिली...मेरी अच्छी सेहत के लिए दुआ कीजिए। आप सभी को प्यार।' फोटो में दिव्या हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हैं और उनके फेस पर ऑक्सिजन मास्क लगा है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।