लाइव टीवी

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 28 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: शादी से पहले अक्षरा पर आई मुसीबत, हुआ बड़ा अपशगुन

Updated Apr 28, 2022 | 16:02 IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 28 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि शादी से पहले अक्षरा और अभिमन्यु पुल में रोमांस करेंगे। 

Loading ...
ये रिश्ता क्या कहलाता है 28 अप्रैल 2022
मुख्य बातें
  • पूरी हुई अभिरा की मेहंदी की रस्म।
  • आगे की रस्मों के लिए जयपुर जाएगा अभिरा का परिवार। 
  • दुल्हन पर आने वाली है नई मुसीबत।  

ये रिश्ता क्या कहलाता है 28 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: इन दिनों छोटे पर्दे पर प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की धूम है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि जल्द ही अभिमन्यु और अक्षरा की शादी होने वाली है। कई मुसीबतों का सामना करने के बाद आखिरकार अक्षरा और अभिमन्यु के शादी के फंक्शंस शुरू हो गए हैं। अभी हाल ही में अक्षरा और अभिमन्यु के मेहंदी का रस्म खत्म हुआ था। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि आगे की रस्मों को पूरा करने के लिए अक्षरा और अभिमन्यु का परिवार जयपुर जाने की तैयारी कर रहा है। 

Also Read: Koffee With Karan 7 के पहले एपिसोड में होगा बड़ा धमाका, करण जौहर के चटपटे सवालों का जवाब देगा ये नया कपल

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अक्षरा की शादी की रस्मों के लिए बिरला परिवार से आलता आता है। जैसे ही आरोही आलता लेकर आती है वैसे ही वह गिर जाता है। जिसके बाद सुहासिनी दादी परेशान हो जाती हैं लेकिन अक्षरा इस परिस्थिति को संभाल लेती है। वहीं बाकी की रस्मों को निभाने के लिए पूरा बिरला और गोयंका परिवार जयपुर जाता है। यहां परिवार को अकेले छोड़कर अक्षरा और अभिमन्यु घूमने निकल जाते हैं। जिसके बाद यह देखा जाएगा कि अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

Also Read: कंगना रनौत के शो लॉकअप में हुई अश्लीलता की हद पार, सबके सामने खुले में नहाने लगीं पूनम पांडे

जैसे ही अभिमन्यु रिजॉर्ट पहुंचता है वह स्विमिंग पूल में उतर जाता है। जहां कुछ लड़कियां उसे मस्ती करते हुए देखने लग जाती हैं। जब अक्षरा यह देखती है कि कुछ लड़कियां अभिमन्यु को देख रही हैं तब वह जल भुन कर राख हो जाती है। जिसके बाद अभिमन्यु उसे पुल में खींच लेता है और रोमांटिक हो जाता है। इसके बाद इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि ‌ कुछ लोग अक्षरा का पीछा करते हुए उसके पास चले जाते हैं जिसकी वजह से वह डर जाती है। अब आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि क्या यह लोग अक्षय को नुकसान पहुंचाएंगे या फिर हीरो की तरह अभिमन्यु अक्षरा को बचा लेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।