लाइव टीवी

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 22 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: धर्मसंकट में फंसी अक्षरा होगी हादसे का शिकार

Updated Apr 22, 2022 | 16:27 IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 22 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा धर्मसंकट में फंस जाएगी।

Loading ...
ये रिश्ता क्या कहलाता है 22 अप्रैल 2022
मुख्य बातें
  • धर्मसंकट में फंस गई है अक्षरा।
  • जल्द शुरु होगी अभिरा की मेहंदी सेरेमनी।
  • सेरेमनी में होगा बड़ा हादसा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 22 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा अब धर्म संकट में फंस जाएगी जहां उसे एक तरफ अपनी बहन तो दूसरी तरफ अपने प्यार के बीच में किसी एक को चुनना पड़ेगा। इस टीवी सीरियल के पिछले एपिसोड में देखा गया था कि हर्षवर्धन गोयंका परिवार में पुलिस लेकर आ जाता है और आरोही और अक्षरा को मंजरी के एक्सीडेंट का दोषी मानता है। वह पुलिस को अक्षरा और आरोही को गिरफ्तार करने के लिए कह देता है। लेकिन अक्षरा सारा इल्जाम अपने सिर पर ले लेती है जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर ले जाती है। तभी अभिमन्यु आ जाता है और अक्षरा को अंदर लेकर जाता है।

Also Read: Imlie Serial Off Air: अच्छी टीआरपी के बावजूद क्या बंद हो रहा इमली सीरियल, जानें सच्चाई

अभिमन्यु सबके सामने यह कहता है कि वह अक्षरा से अब‌ भी‌ प्यार करता है और उसके साथ ही शादी करने वाला है। लेकिन वह एक शर्त रखता है कि वह अक्षरा से तभी शादी करेगा जब आरोही इस शादी में शामिल नहीं होगी। जिसके बाद अक्षरा धर्मसंकट में फंस जाती‌ है। अभि और हर्ष आपस में झगड़ने लगते हैं। जिसके बाद अभिमन्यु कहता है कि गोयंका परिवार ने हमेशा आरोही का साथ दिया जब-जब वह अक्षरा के साथ इमोशनल गेम खेलती थी। लेकिन अब अक्षरा के पास दो चॉइस हैं, या तो वह आरोही को चूस करे या फिर उसे। 

Also Read: Anupama: अनुज के घर शुरू हुईं शादी की रस्में, 4 मई को आएगी अनुपमा की बारात, जानें क्या-क्या होगा खास

जिसके बाद अभिमन्यु कहता है कि वह बाहर उसके फैसले का इंतजार कर रहा है और वह तब तक बैठा रहेगा जब तक वह अपना फैसला नहीं सुना देती। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि मनीष अक्षरा को कहता है कि वह अभिमन्यु को चुने। जिसके बाद मनीष अक्षरा को समझाता है कि उसे क्यों अभिमन्यु को चुनना चाहिए। शुरुआत में अक्षरा असमंजस में रहती है। लेकिन अंत में पूरा गोयंका परिवार अक्षरा को कहता है कि वह अभिमन्यु का साथ दे। जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु का साथ देती है। इसके बाद देखा जाएगा कि अभिमन्यु और अक्षरा की मेहंदी सेरेमनी शुरू हो जाती है। इसी दौरान अक्षरा के ऊपर झूमर गिरने वाला होता है कि तभी अभिमन्यु उसे बचा लेता है। लेकिन आरोही घायल हो जाती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।