लाइव टीवी

Ex कपल उर्वशी ढोलकिया- अनुज सजदेव से न्यूली वेड प्रिंस नरूला-युविका चौधरी तक, ये हैं नच बलिए 9 की 12 जोड़ियां

Updated Jul 22, 2019 | 04:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

डांस रियेलिटी शो नच बलिए का नौवां सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में कुछ एक्स कपल तो कुछ न्यूली वेड्स कपल भी स्टेज पर धमाल मचाएंगे। यहां देखें नच बलिए 9 में हिस्सा लेने वाली जोड़ियों की लिस्ट...

Loading ...
1/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

डांस रियेलिटी शो नच बलिए के नौवें सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। इसी के साथ सभी कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा हो गया है। इस सीजन कुल 12 जोड़ियां स्टेज में धमाल मचाएंगी। इसमें कुछ एक्स बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड भी हैं। वहीं, कुछ न्यूली वेड्स कपल भी स्टेज पर थिरकेंगे। 
 

2/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

 नच बलिए में हिस्सा लेने वाले पहले एक्स कपल हैं-उवर्शी ढोलकिया और अनुज सचदेव का। अनुज सचदेव और उर्वशी ढोलकिया चार साल तक रिलेशनशिप में थे।  उवर्शी ने बताया कि शो के लिए तीन शर्तें रखी थी। पहली शर्त थी कि भले ही दोनों साथ परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों अभी भी रिलेशनशिप में हैं। दूसरी दोनों एक दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करेंगे। तीसरी शर्त ये है कि दोनों स्क्रीन पर वैसे ही रहेंगे जैसे वह रियल लाइफ में हैं।  

3/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

नच बलिए की दूसरी कंटेस्टेंट कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या हैं। श्रद्धा आर्या ने शो में पहली बार अपने बॉयफ्रेंड अलाम सिंह से लोगों को मिलवाया।  श्रद्धा ने बताया कि वह और आलम पिछले 6 महीने से डेट कर रहे हैं। 
 

5/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी नच बलिए में डांस करेंगे।  रियेलिटी शो के चैंपियन माने जाने वाले प्रिंस नरूला शादी के बाद पहली बार वाइफ के साथ किसी रियेलिटी शो में हिस्सा लेंगे।  

6/ 13

नच बलिए 9 में विंदु दारा सिंह और अपनी वाइफ डीना उमारवा के साथ नजर आएंगे। विंदु दारा सिंह इससे पहले बिग बॉस के भी विनर रह चुके हैं। विंदु फिल्म मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर, कमबख्त इश्क, हाउसफुल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।   

7/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

 नच बलिए में इस बार नागिन 3 की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी भी नजर आएंगे। अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने साल 2013 में शादी की थी। दोनों सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की फोटोज शेयर करते हैं। 
 

8/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेव के बाद दूसरे एक्स कपल हैं- मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह। मधुरिमा तुली और आदित्य सिंह का तीन-चार महीने पहले ही ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद विशाल ने कहा था कि उन्हें लगता कि मधुरिमा उनके लिए सही लड़की है।   
 

9/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

एली गोनी और नताशा नच बलिए के तीसरे एक्स कपल हैं। एली गोनी और नताशा का कुछ वक्त पहले ही ब्रेकअप हुआ था। एली ने कहा कि हम शुरू में अच्छे से कनेक्ट नहीं हो पाए। इसके बाद हमें प्यार हो गया और फिर ब्रेकअप। अब हम दोनों बेस्टफ्रेंड हैं। 
 

10/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

नच बलिए 9 में सिंगर शांतनु महेश्वरी अपनी गर्लफ्रेंड नित्यम शिरके के साथ शो में परफॉर्म करेंगे। इन दोनों का बतौर कपल ये पहला शो है। ऐसे में इस कपल के बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है। शो में इस कपल को निशान नाम दिया है। 
 

11/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

 टीवी सीरियल राधा कृष्ण के एक्टर सौरभ जैन अपनी वाइफ रिद्धिमा जैन के साथ शो में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों की शादी को 9 साल हो गए हैं। दोनों की लव स्टोरी साल 2007 में शुरू हुई थी। सौरभ और रिद्धिमा के ट्विन्स बच्चे हैं।  
 

12/ 13

चंद्रगुप्त मौर्य के एक्टर फैसल खान और मुस्कान कटारिया इस सीजन की सबसे यंग जोड़ी है। फैसल ने अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहा कि दोनों की मुलाकात एक फैशन इवेंट के दौरान हुई थी।  
 

13/ 13
तस्वीर साभार: Instagram

 नच बलिए 9 की आखिरी जोड़ी है कीथ स्कवेरा और रौशल राव। प्रिंस और युविका की तरह ही इन दोनों की लव स्टोरी भी बिग बॉस सीजन 9 के दौरान शुरू हुई थी। दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंधें थे।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।