लाइव टीवी

शादी के बाद एक्ट्रेस बनीं 'अंगूरी भाभी' शुभांगी अत्रे, शिल्पा शिंदे को दो बार कर चुकी हैं रिप्लेस

Updated Apr 11, 2020 | 09:12 IST |

Shubhangi Atre Birthday: अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे 11 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं। शुभांगी अत्रे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शादी के बाद की थी। जानिए शुभांगी की लाइफ की कुछ दिलचस्प बातें...

Loading ...
1/ 6

भाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे 11 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं।  साल 2006 में शुभांगी टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सीरियल कस्तूरी में नजर आई थीं।       
 

2/ 6

शुभांगी अत्रे ने  साल 2016 में अंगूरी भाभी के किरादर में शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था। शुभांगी अत्रे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शादी के बाद की थी। शुभांगी ने बताया कि वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। हालांकि, उनकी जल्दी शादी हो गई थी। 

3/ 6

 शुभांगी ने बताया कि उनके पति एक एडवर्टाइजिंग कंपनी में काम करते थे। मैंने उनकी कंपनी में एक एड फिल्म शूट की थी। तब मेरे फोटोग्राफर ने मुझे फिल्मों में ट्राय करने के लिए किया। शुभांगी के मुताबिक मेरी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने एक्टिंग करना शुरू किया।  
 

5/ 6

 शुभांगी अत्रे और करण पटेल की लड़ाई भी काफी सुर्खियों में रही थीं। दोनों ने सीरियल कस्तूरी में साथ काम किया था। शुभांगी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा था- 'मैं करन के साथ एक मिनट भी खड़ी नहीं हो सकती लेकिन मैं कुछ भी नहीं कर सकती।'
 

6/ 6

शिल्पा ने शुभांगी के बारे में कहा था कि वो शो में मुझे कॉपी करती हैं जिसके जवाब में शुभांगी ने कहा था कि वो उन्हें (शिल्पा शिंदे को) कॉपी नहीं कर रही हैं बल्कि मैं अंगूरी भाभी का रोल निभा रही हूं। लोग कहते हैं कि हम तो भूल गए कि पहले कौन थीं, य मेरे लिए बेस्ट कॉमेप्लीमेंट है।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।