लाइव टीवी

YRKKH : अभिमन्यु और कायरव के बीच हुआ झगड़ा, क्या अक्षरा की जिंदगी में आएगी नई मुसीबत!

Updated Aug 13, 2022 | 02:00 IST

Abhimanyu and Kairav Fight : रक्षाबंधन के दिन ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु और कायरव के बीच होगा झगड़ा। दोनों के झगड़े से अक्षरा परेशान हो जाती है।

Loading ...

Abhimanyu and Kairav Fight : स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में फैंस को नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। शो में अभिमन्यु और कायरव के बीच झगड़ा हो जाता है। दोनों की लड़ाई के कारण अनीसा है। कायरव अक्षरा से कहता है कि मैं अनीसा को कभी नहीं माफ करूंगा। उसने मेरे साथ धोखा किया है। इसके लिए उसे सबके सामने माफी मांगनी पड़ेगी। एक तरफ जहां अक्षरा अपने भाई को लेकर बेबस महसूस करती हैं तो दूसरी तरफ उसे अभिमन्यु की चिंता होने लगती है। क्योंकि वो जानती है कि अभिमन्यु अनीसा को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है। अक्षरा चाहती हैं कि सर्जरी से पहले अभिमन्यु को कोई स्ट्रेस न हो वरना उसकी तबीयत खराब हो सकती हैं। रक्षा बंधन के दिन दोनों भाई बहन के चेहरे पर खुशी की जगह आंसू होंगे। इस बीच कायरव घरवालों के सामने अनीसा की सच्चाई बताने का फैसला लेता है। अक्षरा ये जानकर हैरान हो जाती है और अपने भाई को रोकने के लिए घर में जाती है। तभी देखते ही कि अभिमन्यु और काइरव में झगड़ा हो रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।