लाइव टीवी

गाजियाबाद के गांवों तक आ पहुंचे मगरमच्छ, दहशत में लोग, जानिए क्या है वजह

crocodile in ghaziabad
Updated Aug 17, 2022 | 13:10 IST

Ghaziabad Administration: गाजियाबाद के लोनी इलाके में यमुना नदी में मगरमच्छ दिखने से सनसनी फैल गई है। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। मगरमच्छ का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम सर्च अभियान में जुटी है।

Loading ...
crocodile in ghaziabadcrocodile in ghaziabad
गाजियाबाद के लोनी में यमुना नदी में दिखा मगरमच्छ, फैली दहशत
मुख्य बातें
  • यमुना नदी का बढ़ गया है जलस्तर, लोनी में दिखा मरगमच्छ
  • लोगों के खेत यमुना किनारे, डर के मारे खेत नहीं जा रहे ग्रामीण
  • वन विभाग की ओर से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी

Crocodile In Ghaziabad: गाजियाबाद के लोनी में यमुना नदी में मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग यमुना नदी के किनारे जाने से डर रहे हैं। बता दें, पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश होने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में भी पानी भी छोड़ दिया गया था। इस वजह से दिल्ली से सटे लोनी इलाके में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी में पीछे से बहकर कुछ मगरमच्छ आ गए हैं।

बता दें कि, गाजियाबाद के लोनी स्थित पचायरा गांव के पास लोगों ने मगरमच्छ को देखा और उसकी वीडियो बना ली। गांव के लोगों ने इस इलाके में पहली बार मगरमच्छ देखा है। अब भय के मारे ग्रामीणों ने यमुना किनारे खेतों में जाना छोड़ दिया है।

मगरमच्छ का ग्रामीणों में खौफ

बता दें कि, मगरमच्छ का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं मगरमच्छ की वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पचायरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि, गांव यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। जहां पर लोगों के खेत हैं। लोग अपने खेतों में आते जाते रहते हैं। अब से पहले कभी इस क्षेत्र में मगरमच्छ नहीं देखें गए थे। पहली बार यमुना नदी में मगरमच्छ देखे जाने से लोग बेहद डरे हुए हैं। लोगों ने नदी के किनारे जाना बंद कर दिया है।

वन विभाग की टीम मगरमच्छ की खोज में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार, यमुना नदी में मगरमच्छ देखने के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। यमुना नदी के किनारे रहने वाले लोग डर के माहौल में रह रहे हैं। क्योंकि यमुना नदी में पहली बार मगरमच्छ को देखा गया है। अनुमान लगाया गया है कि, उत्तराखंड में बारिश होने के बाद हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया था। इसी पानी में बहकर मगरमच्छ यमुना नदी में आ गया होगा। आसपास के लोगों ने वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका है।