लाइव टीवी

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, सर्राफा कारोबारी हत्‍या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Updated Apr 20, 2022 | 15:43 IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहर में करीब छह माह पहले हुई लूट और हत्‍या के मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सुनार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • सर्राफा हत्‍या व लूट मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल
  • बदमाशों ने पुलिस पर चलाई थी गोली

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब छह माह पूर्व पूजा कॉलोनी में हुई सुनार रामकुमार की हत्या के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बदमाश को पुलिस ने मंडोला आवास विकास के जंगलों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, स्कूटी बरामद हुई है।

इस पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि, इन बदमाशों के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया तभी एक बदमाश ने पुलिस की तरफ गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में साहिल उर्फ पांडा निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश के दो और साथियों बब्बू और फरहान अंसारी निवासी अशोक विहार को भी गिरफ्तार किया है।

लूट का विरोध करने पर मार दी थी गोली

बता दें कि, 14 अक्टूबर 2021 को पूजा कॉलोनी में स्थित परी सर्राफा पर लूट के इरादे से पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने विरोध करने पर दुकान संचालक सुनार राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह दुकान पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित थी, घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। हत्या के बाद से ही सभी बदमाश फरार चल रहे थे।

बदमाश ने पुलिस की तरफ चलाई गोली

एसपी ग्रामीण ने बताया कि, घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने इन बदमाशों का लोकेशन आवास विकास मंडोला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रैक की। जिसके बाद पुलिस टीम इन बदमाशों को घेर कर गिरफ्तारी का प्रयास किया। तभी एक बदमाश ने पुलिस की तरफ गोली दाग दी। जवाबी फायरिंग में साहिल उर्फ पांडा निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली के पैर में गोली लगी। वहीं इसके दो साथियों बब्बू और फरहान अंसारी निवासी अशोक विहार को भी गिरफ्तार किया गया।