लाइव टीवी

Ghaziabad: घर से भाग रहे प्रेमी जोड़े को अज्ञात ने मारी गोली, दोनों गंभीर, पुलिस कर रही जांच

Updated Jun 11, 2022 | 19:41 IST

गाजियाबाद में घर से चोरी छिपे भाग रहे प्रेमी जोड़े को अज्ञात व्‍यक्ति ने गोली मार दी। यह घटना लोनी इलाके की है। पुलिस जांच में पता चला है कि घायल युवक दिल्‍ली और युवती खन्‍ना नगर कॉलोनी की है। दोनों आपस में रिश्‍तेदार भी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
घर से भाग रहे प्रेमी जोड़े को अज्ञात ने मारी गोली
मुख्य बातें
  • घर से भाग रहे प्रेमी जोड़े को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली
  • गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों जीटीबी अस्पताल में भर्ती
  • युवक के परिजनों की तरफ से पुलिस में दर्ज कराया गया मामला

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में एक सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के लोनी इलाके में घर से चोरी छिपे भाग रहे प्रेमी जोड़े को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले जिला अस्‍पताल ले जाया गया, इसके बाद यहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर गंभीर हालत में दोनों का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में युवक के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, लोनी इलाके में स्थित खन्ना नगर कॉलोनी की रहने वाली युवती दिल्‍ली के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ चोरी छुपे भाग कर जा रही थी। कॉलोनी से निकलने के बाद वे गली के पास ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने दोनों को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर तब तक भागने में सफल रहा। लोगों ने सड़क पर हलूलुहान स्थित में पड़े युवक-युवती को जिला अस्‍पताल पहुंचाया। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवती लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाने की एक कॉलोनी की रहने वाली है, जबकि युवक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक और युवती दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। लोनी थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि इस मामले में युवक के परिजनों की तरफ से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावर की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जल्‍द ही इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।