Gori nagori haryanvi song Jaljeero
Gori nagori haryanvi song Jaljeero: जानी मानी हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी इन दिनों चर्चा में हैं। सपना चौधरी की तरह वह हरियाणा की सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार बन गई हैं। यूट्यूब पर उनके गाने खूब सुने जाते हैं। हाल ही में उनका नया गाना जलजीरो रिलीज हुआ है जिसमें गोरी नागोरी का जबरदस्त अंदाज और डांस नजर आ रहा है। इस गाने को जानी मानी हरियाणवी सिंगर मोनिका शर्मा ने आवाज दी है जबकि गाने के बोल प्रवीण जाखड ने लिखे हैं। वहीं इसका संगीत जेडीएम स्टूडियो का है। गाने में गोरी नागोरी की अदाएं दिल लूटने वाली हैं। यह गाना आज ही रिलीज हुआ है और इसे अभी तक कई हजार व्यूज मिल चुके हैं।