sonika singh Haryanvi Song Delhi se ooty
Sonika singh Haryanvi Song Delhi se ooty: जानी मानी हरियाणवी कलाकार सोनिका सिंह का नया हरियाणवी गाना दिल्ली से ऊटी रिलीज के साथ वायरल हो गया है। आज हरियाणवी गाने पंजाबी और भोजपुरी गानों को खूब टक्कर दे रहे हैं। वहीं सोनिका सिंह तो ऐसी कलाकार हैं जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके गानों का फैंस इंतजार करते हैं। इस नए गाने में सोनिका लवकेश शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। दोनों सितारों की जुगलबंदी जबरदस्त है। दोनों का डांस और अंदाज कमाल का है। इस गाने को पंकज बंधिया और एके जट्टी ने आवाज दी है जबकि इसे लिखा है अंकुर बंधिया ने। गाने को कुछ ही घंटे में हजारों बार देखा जा चुका है।