Haryanvi Song
Samaira Kishore Bhojpuri song Aadhi Raat Release: जानी मानी हरियाणवी कलाकार शमायरा किशोर का हरियाणवी गाना 'आधी रात' रिलीज हो चुका है। कुछ समय पहले इसके आने की खबर इंस्टाग्राम पर दी गई थी। तभी से हरियाणवी गानों के शौकीन इस गाने का इंतजार कर रहे थे। कुछ ही देर में इस गाने को 2500 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के साथ शमायरा किशोर के अलावा मोनी हुड्डा भी जुड़ी हैं। गाने में शमायरा का डांस जबरदस्त है। वीडियो में दिखाया गया है कि रात के एक बजे उनकी आंख खुल जाती है और फिर वे लालटेन लेकर कुछ तलाशने निकलती हैं। शुरुआत में ये गाना हॉरर वाली फील देता है लेकिन फिर ये पार्टी नंबर बन जाता है।