लाइव टीवी

Haryanvi Romantic Songs : प्रांजल दह‍िया के सुरमे की धार से चली क‍िसके द‍िल पर कटार

Updated Nov 15, 2019 | 15:21 IST |

Surme Ki Dhar Naye Haryanvi Gane : गायक सुनील बल्‍हारा की आवाज में सुरमे की धार गाना रिलीज हुआ है। वीड‍ियो में हर्ष गहलोत और प्रांजल दह‍िया की जोड़ी नजर आ रही है।

Loading ...

हर‍ियाणवी गाने सुनने वालों को गायक सुनील बल्‍हारा का नया गाना जरूर लुभाएगा। इस गाने का टाइटल है - सुरमे की धार। गाना लड़की की खूबसूरती का बखान करते हुए तैयार क‍िया गया है और सॉफ्ट म्‍यूज‍िक के साथ सुनने में बहुत अच्‍छा लगता है। हालांक‍ि इसका वीड‍ियो थोड़े मजाक‍िया अंदाज में शूट क‍िया गया है। हर्ष गहलोत इसमें एक पुल‍िसवाले बने हैं जो प्रांजल दह‍िया की रिपोर्ट लिखने जाते हैं और देखते ही उसे दिल दे बैठते हैं। कैसे, दोनों की लव स्‍टोरी आगे बढ़ती है, गाने के वीड‍ियो में यही दिखाया गया है। गाने के बोल दिवेश खटाना के हैं और वीड‍ियो का निर्देशन क‍िया है अमित बिश्‍नोई ने।