लाइव टीवी

मौसम 7 सितंबर: राजधानी में फिर हो सकती है आज बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR में मौसम

Updated Sep 07, 2020 | 06:18 IST

दिल्ली एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अचानक से फिर तापमान बढ़ गया है जिसकी वजह से हल्की गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की है।

Loading ...
मौसम 7 सितंबर: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR में मौसम
मुख्य बातें
  • दिल्ली एनसीआर में मौसम को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी
  • दिल्ली का तापमान 36 डिग्री और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
  • आज हल्की बिजली कड़कने के साथ बारिश भी हो सकती है

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में एक बार उमस भरी गर्मी लौट रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आई धूप से तापमान अचानक से बढ़ने लगा है। एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।  दिल्ली में रविवार को उमस भरा दिन रहा और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था।

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा कि तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बिजली गरजने के साथ हल्की बौछारें हो सकती हैं।

शनिवार को हुई थी बारिश

 आपको बता दें कि शनिवार राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को गरज के साथ बारिश हुई जबकि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, बारिश के कारण जलभराव के चलते दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा। दिल्ली में मौसम के आधिकारिक आंकड़े देने वाली सफदरजंग वेधशाला में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

देश के इन हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

वहीं भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, 'उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग- अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और मेघालय, तेलंगाना, तटीय और उत्तर कर्नाटक और केरल तथा माहे में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।