लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • UP Nagar Palika Panchayat Chunav Result 2023 LIVE UP Nagar Nigam Palika Panchayat Election Result 2023 LIVE Counting Online
Live Blog

UP Nagar Nigam, Nikay, Palika Election Result 2023: यूपी में दो तिहाई से अधिक सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, फिर चला बाबा का जादू

Updated May 13, 2023 | 11:45 PM IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika, Panchayat Chunav Result 2023, UP Municipal Election Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेयर , नगर पालिका और नगर पंचायतों में नए अध्यक्ष तय होंगे। प्रदेश के 16 नगर निगमों में बीजेपी जीत को ओर बढ़ रही है जबकि आगरा में बहुजन समाज पार्टी ने बीजेपी का विजय रथ रोका है। समाजवादी पार्टी को नगर निगम की एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। यहां जानें निकाय चुनाव रिजल्ट की हर अपडेट-

Loading ...
तस्वीर साभार:  Times Now
UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika, Panchayat Chunav Result 2023, UP Municipal Election Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आज जारी होने वाले हैं। यूपी में दो चरण में नगर निकाय चुनाव हुए थे। पहले चरण के तहत चार मई को नौ मंडलों (सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी), जबकि दूसरे फेज में 11 मई को शेष नौ मंडलों में (मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मीरजापुर) वोट डाले गए (सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक) थे।

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE:Watch Live Counting Here

UP Nikay Chunav 2023 तय करेगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को लेकर यूपी का मूड क्या है। प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेयर , नगर पालिका और नगर पंचायतों में नए अध्यक्ष तय होंगे। प्रदेश के 16 नगर निगमों में बीजेपी जीत को ओर बढ़ रही है जबकि आगरा में बहुजन समाज पार्टी ने बीजेपी का विजय रथ रोका है। समाजवादी पार्टी को नगर निगम की एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। यहां जानें यूपी नगर निगम, यूपी नगर पालिका और यूपी नगर पंचायत रिजल्ट की पल पल की अपडेट। 

UP Election Commission Nikay Chunav Result 2023 LIVE: Check Ward Wise Result here

उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं, जिनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी शामिल हैं। 2017 के चुनाव में 16 नगर निगम थे जिसमें से मेरठ और अलीगढ़ के अलावा 14 पर बीजेपी का कब्जा था। 

May 13, 2023  |  09:51 PM (IST)
UP Nagar Nikay Election 2023 LIVE - देखें किसे किने वोट

UP Nagar Nikay Election 2023 LIVE  झांसी में, भारतीय जनता पार्टी के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया। बीएसपी तीसरे स्थान पर रही, जबकि सपा ने चौथा स्थान हासिल किया।

May 13, 2023  |  08:21 PM (IST)
UP Nagar Niga Election Result LIVE: सीएम योगी के आवास पहुंचे गोरखपुर से महापौर प्रत्याशी

UP Nagar Niga Election Result LIVE गोरखपुर के नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सीएम को देते हुए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें जीत की बधाई दी।

May 13, 2023  |  08:05 PM (IST)
UP Nagar Nikay Election Result LIVE - गोरखपुर के महापौर प्रत्याशी ने सीएम योगी से लिया आशीर्वाद

UP Nagar Nikay Election Result LIVE नवनिर्वाचित महापौर गोरखपुर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने गोरखनाथ मंदिर में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिल कर आशीर्वाद लिया।

May 13, 2023  |  07:32 PM (IST)
UP Nagar Nigam Result 2023 LIVE - अजय सिंह ने दर्द की जीत

UP Nagar Nigam Result 2023 LIVE  सहारनपुर मेयर सीट से बीजेपी के अजय कुमार ने 8,000 वोटों से जीत दर्ज की। अजय कुमार ने सपा व बसपा को काफी वोटों से हराया है।

May 13, 2023  |  06:38 PM (IST)
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - सीएम योगी बोले पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बड़ी जीत

UP Nagar Nigam Election Result LIVE सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व व उनके मार्गदर्श में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की, सभी नगर निगमों में विजय प्राप्त करने में सफल हुई। पहली बार सभी नगर निगमों में पूर्ण विजय प्राप्त करने में सफल हुई है।अयोध्या, मथुरा वृंदावन और शाहजनहपुर नए गठित किए गए थे। शाहजहॉपुर में पहली बार चुनाव हुआ है, 17 नगर निगमों में से जिसमे से 5 लाख से लेकर 50 लाख की आबादी के बीच होता है।

May 13, 2023  |  05:39 PM (IST)
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - गोरखपुर से बीजेपी की जीत

UP Nagar Nigam Election Result LIVE गोरखपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी के मंगलेश श्रीवास्तव ने जीत हासिल की है। मंगलेशन ने सपा व बसपा प्रत्याशी को काफी वोटों से हराया है। हालांकि सपा उम्मीदवार काजल निषाद दोबोरा काउंटिंग कराने की मांग कर रही हैं।

May 13, 2023  |  05:07 PM (IST)
UP Nagar Nikay Election Result LIVE - फिरोजाबाद मेयर पद पर बीजेपी की जीत

UP Nagar Nikay Election Result LIVE फ़िरोज़ाबाद मेयर के कुर्सी पर बीजेपी ने फिर से किया कब्ज़ा, बीजेपी प्रत्याशी कामिनी राठौर ने सपा प्रत्याशी को हराकर जीत हाशिल की, बीजेपी की जीत पर कार्यकर्त्ताओ ने जय श्री राम के नारे लगाए। यहां देखें किसको मिले कितने वोट।

- कामिनी राठौर भाजपा 101381
- मशरूर फातिमा सपा 74420
- रुखसाना बेगम बसपा 52668
- उज्जवला गुप्ता निर्दलीय 22525

May 13, 2023  |  04:46 PM (IST)
UP Nagar Nikay Election 2023 LIVE - मथुरा वृंदावन से बीजे ने हासिल की जीत

UP Nagar Nikay Election 2023 LIVE  उत्तर प्रदेश मथुरा वृंदावन नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी के विनोद अग्रवाल को कुल 145720 वोट मिले हैं। वहीं मुरादाबाद से भी बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

May 13, 2023  |  04:23 PM (IST)
UP Nagar Nigam Result 2023 LIVE - मेरठ से बीजेपी

UP Nagar Nigam Result 2023 LIVE सहारनपुर मेयर के चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली है। अजय कुमार सिंह ने सपा व बसपा उममीदवार को हरा दिया है। वहीं निगम पार्षद की अधिकतर सीटें भी भाजपा के पक्ष में रही हैं।

May 13, 2023  |  03:49 PM (IST)
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - प्रयागराज के चकिया से बीजेपी की हार

UP Nagar Nigam Election Result LIVE प्रयागराज के चकिया इलाके से सपा उम्मीदवार निगम पार्षद का चुनाव जीत गया है। यहां बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें चकिया गांव में माफिया अतीक अहमद का घर है। यहां बीजेपी की हार हुई है।

May 13, 2023  |  03:31 PM (IST)
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - सहारनपुर से बीजेपी ने लहराया परचम

UP Nagar Nigam Election Result LIVE  यूपी शहरी निकाय के सहारनपुर चुनाव से बीजेपी कैंडिडेट अजय सिंह ने जीत हासिल की है। भाजपा के अजय सिंह ने बसपा के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी है। यूपी नगर निगम चुनाव के लिए हमारे इस ब्लॉग पर पैनी नजर बनाए रखें। यहां आपको सबसे पहले व सटीक जानकारी दी जाएगी।

May 13, 2023  |  03:12 PM (IST)
UP Nikay Chunav Result LIVE: प्रयागराज से बीजेपी उम्मीदवार आगे

UP Nikay Chunav Result LIVE - नगरपालिका चेयरमैन के 199 सीटों की गणना जारी है। बता दें 98 सीटों पर बीजेपी, 59 सपा, 19 बसपा, 7 पर कांग्रेस व 17 पर अन्य आगे हैं। प्रयागराज नगर निगम में बीजेपी के गणेश केसरवानी की जीत तय बताई जा रही है।

May 13, 2023  |  02:54 PM (IST)
UP Nikay Chunav: गाजीपुर के नतीजे

सदर :बीजेपी-791 मतों से आगे
जंगीपुर:निर्दल-159 मतों से आगे
सैदपुर एसपी-542 मतों से आगे
मुहम्मदाबाद: एसपी-2163 मतों से आगे
ज़मानिया bjp -1821 मतों से आगे
दिलदारनगर:BJP- 53 मतों से आगे
सादात:एसपी -164 मतों से आगे
बहादुरगंज बीजेपी -528 मतों से आगे

May 13, 2023  |  02:48 PM (IST)
Lucknow Nagar Nigam Election Result: लखनऊ में बीजेपी 90 हजार वोट से आगे

BJP की सुषमा खर्कवाल को 208731 वोट मिले,सपा की वंदना मिश्रा को 119434 वोट मिले,कांग्रेस की संगीता जायसवाल को 49063 वोट मिले,सुषमा खर्कवाल करीब 90 हजार वोट से आगे चल रहीं.

May 13, 2023  |  02:45 PM (IST)
Agra Nagar Nigam Election Result: आगरा में बीजेपी 50 हजार वोट से आगे

भारतीय जनता पार्टी ने आगरा में बाजी पलट दी है। कुछ समय पहले तक 22 हजार वोटों से आगे चल रहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी लता वाल्मीकि अब बीजेपी प्रत्याशी हेमलता दिवाकर से 50 हजार वोट से पीछे हो गई हैं। आगरा में 16वें राउंड की मतगणना के बाद मेयर पद पर बीजेपी की हेमलता दिवाकर ने बड़ी बढ़त ले ली है। वे बीएसपी की डॉ. लता वाल्मीकि से 50 हजार वोटों से आगे। 

May 13, 2023  |  02:24 PM (IST)
UP Nikay Chunav Result 2023 : माफिया अतीक के इलाके में सपा का परचम

प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 44 चकिया से समाजवादी पार्टी ने दर्ज की जीत की है। यह माफिया अतीक अहमद का इलाका है। अतीक की हत्या के बाद सभी की नजरें इस सीट पर लगी हुई थी।

May 13, 2023  |  02:16 PM (IST)
Bareilly Nagar Nigam Result Live: बरेली के मेयर बने बीजेपी के उमेश गौतम

बरेली नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी के उमेश गौतम ने 54 हजार से अधिक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उमेश गौतम को डेढ़ लाख के करीब वोट आए हैं। दूसरे नंबर पर सपा समर्थिक निर्दलीय प्रत्याशी आईएस तोमर रहे।

Chandrayaan 3