लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 21 जुलाई, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Jul 21, 2022 | 22:19 IST

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 21 जुलाई, 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 21 जुलाई (बृहस्पतिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

Loading ...
आज की ताजा खबर

Aaj ki Taza Khabar: देश के 15वें राष्ट्रपति का फैसला आज होगा। सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती जारी है और शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। नतीजों से पहले ही ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नेशनल हेराल्ड केस में आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ED के सामने पेश हो रही हैं। इस दौरान सोनिया के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। वहीं ED की कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस नेता सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञानवापी में पूजा की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। पढ़ें, आज की ताजा खबरें: 

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हरा दिया। वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं, इस पद पर पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील थीं।
अब द्रौपदी मुर्मू महामहिम, बनीं देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को हराया

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर के एनकाउंटर के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं पंजाब की 2.75 करोड़ आबादी की सुरक्षा की गारंटी लेता हूं। यह मेरी जिम्मेदारी है। मेरी सरकार में कोई गैंगस्टर 'आका' नहीं है।
पंजाब के लोगों की सुरक्षा की गारंटी लेता हूं, मेरी सरकार में कोई गैंगस्टर 'आका' नहीं है, अमृतसर एनकाउंटर पर बोले CM भगवंत मान

रामनाथ कोविंद रिटायरमेंट के बाद जिस बंगले में रहेंगे वह टाइप-8 बंगला है। यानी उस बंगले में 7 कमरे और नौकरों के लिए एक क्वार्टर उपलब्ध होगा।
सोनिया गांधी के पड़ोसी बनेंगे रामनाथ कोविंद ! जानें कितनी मिलेगी पेंशन और क्या होंगी फ्री सुविधाएं

शराब के सेवन का पता लगाने के लिए क्रू मेंबर्स और पायलटों की जांच की जाती है, जिसको लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय सख्त है।
क्या सुरक्षित है हवाई यात्रा? नशे में धुत्त पाए गए पायलट और केबिन क्रू के मेंबर्स

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने की रही है। एक परिवार के भ्रष्टाचार का बचाव करने के लिए पूरी पार्टी सामने आ गई है। कांग्रेस प्रदर्शन के नाम पर 'सत्याग्रह' नहीं 'दुराग्रह' कर रही है।  
सोनिया गांधी से पूछताछ पर बिफरी कांग्रेस, कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन, ED को बताया 'इडियट' 

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने पूछताछ की। इस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ईडी को इडियट कहा। इस पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अधीर एक सुपर इडियट है।
'सुपर इडियट हैं अधीर रंजन चौधरी', बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने समझाया कैसे

सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में ज्ञानवापी मस्जिद से संबंधित मामले की सुनवाई के लिए आगे की तारीख तय की जो पहले से ही उसके समक्ष लंबित है।
'ज्ञानवापी मस्जिद' में मिले 'शिवलिंग' की पूजा के अधिकार की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

केंद्र सरकार ने एमएसपी को लेकर कमिटी बनाई है। इस कमिटी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सवाल उठाने के बाद शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि इस कमिटी का पुनर्गठन किया जाए।
MSP कमिटी पर हरसिमरत कौर ने उठाए सवाल, बोलीं- यह कमेटी पंजाब के लोगों के साथ सरासर धोखा है

ED की Sonia Gandhi से पूछताछ के विरोध में देशभर में Congress कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां एक तरफ Delhi में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम दे रहे हैं। Bengaluru में बेंगलुरू में ED ऑफिस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया और ED Office के बाहर खड़ी एक गाड़ी को Youth Congress के कार्यकर्ताओं ने आगे के हवाले कर दिया। 
National Herald Case: Bengaluru में Youth Congress का उग्र प्रदर्शन, ED Office के बाहर कार में लगाई आग

पंजाब में सरकार बनने से पहले आम आदमी पार्टी ने लोगों से मुफ्त बिजली और साफ पानी का वादा किया था। आम आदमी पार्टी को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया और सरकार बनाने में छप्पर फाड़कर वोट भी दिया। पंजाब में आप की सरकार बनी और वादे के ही मुताबिक भगवंत मान सीएम बने। सरकार बनने के बाद मुफ्त बिजली का वादा पूरा हुआ। 
तो क्या नदी के एक ग्लास पानी ने पहुंचाया भगवंत मान को अस्पताल, Video से उठ रहे सवाल

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी में सोनिया गांधी की पेशी पर कांग्रेस हमलावर है। वह भारतीय जनता पार्टी एवं मोदी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए मोदी सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। ईडी नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही है। इस केस में वह पिछले दिनों राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। अब जांच एजेंसी के सामने सोनिया गांधी की पेशी हुई है।
ED को 'इडियट' बोलने पर मचा बवाल, BJP बोली 'दुराग्रह' पर आ गए हैं अधीर रंजन और कांग्रेस  

पिछले कुछ दिनों से चुप्पी साध रखी, ममता बनर्जी आज क्या बड़ा राजनीतिक ऐलान करेंगी। इस बात पर सभी की नजर है। ऐसा इसलिए है कि आज तृणमूल कांग्रेस प्रमुख दो साल बाद फिर से शहीद दिवस के मौके पर बड़ी रैली आयोजित कर रही है। ममता बनर्जी के लिए 21 जुलाई बेहद खास है और वह हर साल इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाती हैं।
ममता के लिए खास है शहीद दिवस, क्या आज धनखड़ पर तोड़ेंगी चुप्पी, करेंगी बड़े ऐलान

अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता नाना पटोल इस बार एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। बीजेपी नेता ने एक महिला के साथ कथित तौर नाना पटोले को दिखाते हुए वीडियो ट्वीट किया जिस पर पटोले ने कानूनी कार्रवाई करने की धमकी ही है। महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नाना पटोले, कांग्रेस और मुंबई कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स को टैग करते हुए वीडियो साझा किया।
Nana Patole Video: 'क्या नाना...तुम भी पहाड़ और होटल में', कांग्रेस नेता पटोले का महिला संग वीडियो वायरल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर में पूछताछ के लिए हाजिर होंगी। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नारजगी व्यक्त कर रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इसकी निंदा की है और सरकार पर निशाना साधा है।
सोनिया गांधी से घर जाकर भी हो सकती थी पूछताछ, मोदी सरकार निम्न स्तर पर उतरी- अशोक गहलोत

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना में विभाजन के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत को दोषी ठहराया है और कहा है कि  राउत के कहने पर ही उद्धव ठाकरे ने एनसीपी के साथ गठबंधन किया था। एएनआई से बात करते हुए, अठावले ने कहा, 'यह शरद पवार नहीं बल्कि संजय राउत थे जिन्होंने शिवसेना को तोड़ा। उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के कहने पर ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ जाने का फैसला किया था।'
Pawar नहीं बल्कि Sanjay Raut की वजह से पड़ी शिवसेना में फूट, उद्धव ने उनके कहने पर ही लिया था फैसला- अठावले

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) ने कहा है कि मौजूदा समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है। उच्च मुद्रास्फीति, युद्ध की वजह से कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव और धीमी वृद्धि दर के बीच कॉस्ट ऑफ लिविंग का संकट है।
सिर्फ यह साल ही चुनौतियों वाला नहीं, इकोनॉमी के लिए अगला साल भी होगा मुश्किल: IMF प्रमुख

 देश के 15वें राष्ट्रपति कौन होंगे इसका फैसला आज हो जाएगा। संसद भवन परिसर में वोटों की गिनती 11 बजे से होगी और देर शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है। वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। चुनावी मैदान में द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा हैं। 18 जुलाई को हुई वोटिंग के हिसाब से NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है।
President Election Results 2022 Live Updates: अब से कुछ देर बाद संसद भवन में शुरू होगी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगा। ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय में सुबह 11 बजे से कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ शुरू होगी। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे एवं सांसद राहुल गांधी होंगे। इस मामले में ईडी राहुल गांधी से 50 घंटे की पूछताछ कर चुका है।
National Herald Case Live Updates: सोनिया गांधी से ED की पूछताछ से पहले सड़कों पर कांग्रेस

 भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य में बुधवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग उस वक्त लगी जब आईएनएस विक्रमादित्य अपनी एक प्लान्ड सौर्टी के तहत सी ट्रायल पर था।  जिस वक्त यह आग लगी आई एन एस विक्रमादित्य कर्नाटक के पास कारवार कोस्ट के आगे सी ट्रायल पर था।
INS विक्रमादित्य में सी ट्रायल के दौरान लगी आग, बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी

मध्य प्रदेश निकाय चुनावों की व्याख्या राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से कर रहे हैं। बीजेपी इसे अपनी कामयाबी (मेयर की 9 सीटें, पहले सभी सीटें कब्जे में थीं) बता रही है तो कांग्रेस (शून्य से बढ़कर पांच सीटें ) का कहना है कि बच्चा किसी के घर पैदा हो बीजेपी की आदम मिठाई बांटने की है। इसके साथ ही इस चुनाव में आप की मौजूदगी भी कमाल है।
MP Nikay Result 2022: फैसला पलटना बीजेपी को पड़ा भारी नहीं तो होते 15 मेयर, जानें- कैसे
 

 देश को आज (21 जुलाई) नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हुआ था और आज दिन के 11 बजे यहां संसद भवन में वोटों की गिनती शुरू होगी।  सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जतायी जा रही है। 
Presidential election result: कौन होगा देश का 15वां राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, फैसला आज

देश की महिलाओं के लिए 21 जुलाई का दिन खुश होने की एक खास वजह लेकर आया। 15 बरस पहले इसी दिन देश को प्रतिभा पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं। 19 दिसंबर 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं, वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं।
आज का इतिहास, 21 जुलाई:  प्रतिभा पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिसका असर यातायात साधनों पर पड़ा है। इसी तरह ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इसलिए भारतीय रेलवे को आज भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। 
IRCTC Trains Cancelled List, 21 July:मौसम की मार, बाढ़, बारिश का असर, आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।