लाइव टीवी

RPI (A) में शामिल हुईं अभिनेत्री पायल घोष, अठावले ने महिला इकाई का उपाध्यक्ष बनाया

Updated Oct 26, 2020 | 15:26 IST

पायल ने हाल ही में फिल्मकार अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद वह सुर्खियों में आई थीं। हालांकि, कश्यप ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई में RPI (A) में शामिल हुईं अभिनेत्री पायल घोष।
मुख्य बातें
  • रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई (ए) में शामिल हुईं पायल घोष
  • अठावले ने अभिनेत्री को पार्टी की महिला इकाई का उपाध्यक्ष बनाया
  • पायल ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर लगाया है यौन शोषण का आरोप

मुंबई : अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को मुंबई में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावल की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) में शामिल हुईं। अठावले ने पायल को अपनी पार्टी की महिला इकाई का उपाध्यक्ष बनाया है। पायल ने हाल ही में फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद वह सुर्खियों में आईं। हालांकि, कश्यप ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। फिल्मकार पर आरोप लगाने के बाद अभिनेत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

मुंबई में आरपीआई-ए में शामिल हुईं
पार्टी में शामिल होने के मौके पर अठावले और आरपीआई के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। राज्यपाल से मुलाकात के समय उनके साथ अठावले भी मौजूद थे। इसके बाद अभिनेत्री के आरपीआई (ए) में शामिल होने की अटकलें लगने लगी। सोमवार को पायल ने आरपीआई का झंडा थाम लिया।

अठावले भी रहे मौजूद
इस मौके पर अठावले कहा, 'पार्टी में शामिल होने पर मैं उनका स्वागत करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं।' फिल्म मेकर कश्यप पर 'मी टू' का आरोप लगने के बाद पुलिस ने उनसे गत एक्टूबर को पूछताछ की। इस पूछताछ में कश्यप ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया। फिल्म निर्देशक का कहना है कि अभिनेत्री जिस समय अपने साथ 'यौन उत्पीड़न' होने का दावा कर रही है, उस वक्त वह श्रीलंका में सूटिंग कर रहे थे। कश्यप ने इससे संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंपे। 

कश्यप पर लगाया है 'मी टू' का आरोप
कश्यप के खिलाफ 'मी टू' का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने गत 23 सितंबर को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अभिनेत्री का आरोप है कि कश्यप ने साल 2013 में उनका यौन उत्पीड़न किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।