लाइव टीवी

Gujarat: पाकिस्तानी मरीन कमांडो ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत और 6 का किया अपहरण

Updated Nov 07, 2021 | 15:01 IST

Breaking News: पाकिस्तान ने इस बार समुद्र में नापाक हरकत की है। गुजरात के द्वारका में पाकिस्तानी नौसेना के कमांडों ने मछुआरों की नाव पर गोलियां बरसाई हैं जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
पाक मरीन कमांडो ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, 1 मछुआरे की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
मुख्य बातें
  • Gujarat के द्वारका में पाकिस्तान ने की नापाक हरकत
  • पाकिस्तानी मरीन कमांडो ने मछुआरों की बोट पर फायरिंग की, एक की मौत
  • पाकिस्तानी मरीन कमांडो ने किया 6 मछुआरों का भी अपरहण

द्वारका, गुजरात: पाकिस्तानी नौसेना द्वारा आज एक भारतीय नाव पर फायरिंग करने की घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई है। गुजरात तट के पास हुई गोलीबारी में पाक मरीन से 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया है। घटना उस समय हुई जब गुजरात में द्वारका के नजदीक ओखा के पास भारतीय मछुआरे भारतीय समुद्री एरिया में मछली पकड़ने गए हुए थे। उसी दौरान पाकिस्तानी मरीन कंमाडो की बोट वहां से निकली और उन्होंने भारतीय बोट जिसका नाम 'जलपरी' था, उस पर फायरिंग कर दी।

6 मछुआरों का अपहरण

इस नाव में मछुआरे भीथे जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई है जबकि 6 मछुआरों का अपरहण पाकिस्तानी मरीन कमांडो ने किया है। फिलहाल इस मामले की तफ्तीश नेवी और कोस्ट के अलावा सुरक्षा एजेंसियों की द्वारा की जा रही है। अपहरण किए गए मछुआरों को कहां ले जाया गया इसका पता भी फिलहाल नहीं चल सका है।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत

इस घटना को पाकिस्तान की छटपटाहट के रूप में देखा गया है। लेकिन पाकिस्तान की इस हरकत के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर तनाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल कोस्ट गार्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही कोस्टगार्ड की तरफ से इस संबंध में बयान जारी होगा। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने समुद्र में इस तरह की हकरत की हो, वह पहले भी भारतीय मछुआरों का अपहरण कर उनकी नाव जब्त कर चुका है।

इसी साल किया था 11 मछुआरों को अरेस्ट

इसी साल मार्च में पाकिस्तान ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तान का आरोप था कि ये मछुआरे उसके जलक्षेत्र में घुस आए थे। दरअसल अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है इस वजह से कई बार दोनों देश एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं। कई बार तो मछुआरों को सालों तक बिना वजह जेलों में रहना पड़ता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।