लाइव टीवी

Chandigarh: 15 साल की लड़की निकली 8 महीने की गर्भवती, ड्रग एडिक्ट भाई, उसके दोस्त और किराएदार ने किया था रेप

Updated Sep 27, 2020 | 14:36 IST

चंडीगढ़ में 15 साल की एक लड़की 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। यह बात सामने आने पर पता चला कि उसके साथ उसके भाई, भाई के दोस्त और 51 साल के किराएदार ने कई बार बलात्कार किया।

Loading ...
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
मुख्य बातें
  • पेट दर्द होने पर नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया, तभी उसके गर्भवती होने का पता चला
  • लड़की के साथ तीनों आरोपियों ने कई बार यौन उत्पीड़न किया
  • आरोपी में से एक 51 साल की व्यक्ति भी है

नई दिल्ली: चंडीगढ़ में एक 15 साल की लड़की गर्भवती पाई गई है। बाद की पूछताछ में पता चला कि उसका 19 साल का भाई, जो नशे का आदी है, और दो अन्य ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की की मां जिसे आंखों की रोशनी की परेशानी है, वह हर चीज से बेखबर रही। कक्षा 9 की छात्रा को जब पेट में दर्द की शिकायत हुई तब उसे सेक्टर 22 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी जांच की और पाया कि वह आठ महीने की गर्भवती है। 

इसके बाद, पुलिस को सूचित किया गया और समाज कल्याण विभाग और 181 हेल्पलाइन केयर के तहत नाबालिग लड़की के लिए परामर्श सत्र आयोजित किए गए। 

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके ड्रग एडिक्ट भाई ने पिछले साल दिसंबर में पहली बार उसके साथ बलात्कार किया था। इसके बाद, उसने कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया। उसका एक दोस्त, जो 25 साल का है, वह नियमित रूप से उनके घर आता है; उसने इस साल जनवरी में उसका यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया। 

उसने यह भी खुलासा किया कि 51 साल का एक व्यक्ति, जो तीन महीने की अवधि के लिए उनके घर में किराए पर रहा, वहां रहने के दौरान उसने कई बार बलात्कार किया। पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।