लाइव टीवी

कोरोना वायरस समाचार: देश में 31 तक के लिए लॉकडाउन 4 की घोषणा, चलाई गईं कई और मजदूर स्पेशल ट्रेनें

Updated May 18, 2020 | 00:13 IST

कोरोना वायरस समाचार: देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले लगातार चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। इस बीच आज लॉकडाउन के चौथे चरण की घोषणा हो गई है। यहां पढ़ें हर अपडेट:

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
कोरोना वायरस से जुड़ा हर ताजा अपडेट
मुख्य बातें
  • देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या में लगातार हो रहा है इजाफा
  • लॉकडाउन की सबसे बड़ी मार प्रवासी मजदूरों पर पड़ रही है
  • योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम करने का दिया है आदेश

नई दिल्‍ली : कोरोना वायरस के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर ये है कि भारत का रिकवरी रेट भी तेजी से सुधर रहा है। वहीं दुनियाभर की बात करें तो कोरोना (Coronavirus) की वजह से अबतक 3 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तीसरे चरण का लॉकडाउन आज समाप्त हो रहा है और चौथे चरण की गाइडलाइंस आज जारी होंगी। यहां पढ़ें कोरोना वायरस और लॉकडाउन से जुड़े अपडेट्स:-​​

            कुल केस            डिस्चार्ज/ठीक हुए                 मौत
      90927                 34109

                2872

पुणे में 9 और मौतें: पुणे जिले में पिछले 24 घंटों में 9 मौतें और 223 COVID-19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मौत का आंकड़ा यहां 206 हो गया है और कुल पॉजिटिव मामले 4018 हो गए हैं। रविवार को 62 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, कुल 2014 मरीज ठीक हो चुके हैं।

12 और मजदूर स्पेशल ट्रेनें: दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने आज 12 और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, 6  उत्तर प्रदेश से, 3 बिहार से और 1 झारखंड से, राजस्थान और जम्मू और कश्मीर से संचालित की हैं। SWR ने अब तक प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और परिवारों के लिए 76 श्रमिक स्पेशल चलाई हैं।

गोवा में कोरोना के 9 और मरीज: 9 और लोगों को गोवा में कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया गया है, अब राज्य में पुष्ट मामलों की कुल संख्या 29 तक हो गई है, जिसमें 22 सक्रिय मामले हैं और 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रतिदिन 1000 बसें राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी प्रवासी श्रमिक को अपने गृह नगर वापस नहीं जाना पड़े। राज्य के सभी प्रवासी कामगारों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।'

राज्यों को मिले रेड-ऑरेंज और ग्रीन जोन तय करने के अधिकार: देश में अब 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया दिया गया है। ये चौथी बार है जब लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए कई रियायतें भी दी गई हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब राज्य सरकारें/केंद्रशासित प्रदेश अपने-अपने राज्यों में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन निर्धारित कर सकती हैं। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर जिला प्रशासन अपने यहां रेड और ऑरेंज जोन में कंटेनमेंट और बफर जोन चिह्नित करेगा।

लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइंस: देश में चौथे चरण के लॉकडाउन के तहत 2 हफ्ते की अवधि के लिए इसे और बढ़ाया गया है। लेकिन जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि लॉकडाउन-4 नए तरह का होने वाला है तो इसके लिए कई तरह की गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इस बीच सोशल डिस्टेसिंग और महामारी के संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते हुए कुछ चीजों में छूट दी जा रही है।

31 मई तक देश में बढ़ा लॉकडाउन: चौथे चरण के लॉकडाउन को देश में लागू करने को लेकर घोषणा कर दी गई है। अब लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। इसके लिए गाइड लाइंस जल्द ही जारी कर दी जाएंगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से कहा गया, 'COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन का विस्तार किया गया है। नए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।'

कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ा: कर्नाटक सरकार ने राज्य में 2 दिनों के लिए # COVID19 लॉकडाउन को बढ़ा दिया है, यानी अब 19 मई की मध्यरात्रि तक लॉकडाउन रहेगा। # कोरोना लॉकडाउन 3 के दौरान दिए गए दिशानिर्देश और मानदंड 19 मई मध्यरात्रि तक या अगली सूचना तक बने रहेंगे।

तमिलनाडु ने बढ़ाया लॉकडाउन: महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु राज्य ने भी बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए 31 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

केजरीवाल ने कही ये बात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर भरोसा दिलाया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, 'दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी हमारी है। अगर वो दिल्ली में रहना चाहते हैं तो उनका पूरा ख़्याल रखेंगे और अगर वो अपने गाँव लौटना चाहते हैं तो उनके लिए ट्रेन का इंतजाम कर रहे हैं। किसी भी हालत में उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ेंगे।'

यूपी में 475 ट्रेनें आईं
 उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया, 'उत्तर प्रदेश में अब तक 475 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेन आई हैं, जिसमें 6 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को गृह जनपद तक क्वारंटीन सेंटर में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। प्रवासी श्रमिकों की सकुशल और सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन लगाई हैं। 85% भारत सरकार और रेल मंत्रालय इसमें योगदान दे रहा है। सभी राज्य अगर अपने हिस्से की राशि सहयोग में देंगे तो सभी श्रमिकों को निशुल्क उनके घर तक पहुंचाया जा सकता है।'

मजदूरों को लेकर रवाना हुईं बसे
राजस्थान: उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को लेकर बसें अलवर से रवाना हुईं। कांग्रेस ने भरतपुर और अलवर से उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए 500 बसों की व्यवस्था की है।

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी नजरबंद
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी को दिल्ली में उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है, 'वह कल और आज दिल्ली तथा यूपी की सीमा बड़ी संख्या में प्रवासियों को लाए थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाईं गई। यह आगे और भी समस्याएं बढ़ सकती है।'

सड़कों पर प्रवासी मजदूरों का लगा हुआ है तांता
विभिन्न राज्यों से अपने घरों की तरफ जा रहे प्रवासी मजदूरों का सड़कों पर तांता लगा हुआ है। पंजाब, यूपी, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली जैसे अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूर लगातार पैदल ही सड़कों से निकल पड़े हैं। पंजाब में एक मजदूर ने बताया कि वह अपने घर बरेली के लिए निकला है जहां पहुंचने में उसे एक हफ्ता लगेगा।

डरा रही है रफ्तार
देश में कोरोना के मामले 90 हजार को पार कर गए हैं। कोरोना की रफ्तार डराने वाली है और पिछले चौबीस घंटे के भीतर 4987 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की बात करें तो इनकी संख्या बढ़कर 90927 हो गई है जबकि 34109 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 2872 लोगों की इस जानलेवा वायरस की वजह से मौत भी हो चुकी है। एक्टिव मामलों की बात करें तो इनकी संख्या 34108 है।

इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2,470 पर पहुंची, अब तक 100 मरीजों की मौत
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 92 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी के मरीजों की तादाद 2,378 से बढ़कर 2,470 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये 46 वर्षीय पुरुष की यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी।

बॉर्डर पर बड़ी भीड़
दिल्ली: दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गए हैं। औरैया हादसे के बाद, यूपी की योगी सरकार ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को आदेश दिया है कि वो पैदल चलने वाले प्रवासियों के लिए बसों की व्यवस्था करें। यूपी पुलिस के उप-निरीक्षक प्रचंड त्यागी ने बताया, 'दिल्ली-यूपी सीमा पर गाज़ीपुर में यहाँ बड़ी भीड़ है। हम उन्हें ट्रेन या बस लेने के लिए कह रहे हैं। बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।