लाइव टीवी

COVID-19 : ओमिक्रॉन से निपटने में भारत विकसित देशों से काफी आगे, अमेरिका, फ्रांस, इटली सब हैं पीछे

COVID-19 : India far ahead of developed countries in dealing with Omicron, America, France, Italy are all behind
Updated Mar 17, 2022 | 15:52 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि दुनिया के देशों की तुलना में भारत ने कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रॉन को काफी बेहतर तरीके से मैनेज किया है।

Loading ...
COVID-19 : India far ahead of developed countries in dealing with Omicron, America, France, Italy are all behindCOVID-19 : India far ahead of developed countries in dealing with Omicron, America, France, Italy are all behind
ओमिक्रॉन से निपटने में भारत काफी आगे

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमिक्रॉन वैरिएंट की वृद्धि को काफी बेहतर तरीके से मैनेज किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि वर्तमान में, विश्व स्तर पर 15-17 लाख COVID​​-19 मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन भारत में रोजाना संक्रमणों की संख्या करीब 3000 है।

विकसित देशों की तुलना में भारत में बहुत कम केस

मीडिया को संबोधित करते समय अग्रवाल ने डेटा शेयर करते हुए बताया कि देश की 3.15 प्रतिशत आबादी COVID-19 से संक्रमित है। यह प्रतिशत फ्रांस (36.10 प्रतिशत), यूनाइटेड किंगडम (28.94 प्रतिशत), संयुक्त राज्य अमेरिका (24.31 प्रतिशत), स्पेन (24.07 प्रतिशत) और इटली (22.37 प्रतिशत) की तुलना में बहुत कम है।

भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या पर 30,647 मामले

उन्होंने प्रति मिलियन जनसंख्या पर COVID-19 मामलों का डेटा भी शेयर किया। आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या पर 30,647 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि विश्व स्तर पर यह 59,312 है। फ्रांस में यह संख्या 3.6 लाख, ब्रिटेन में 2.89 लाख, अमेरिका में 2.43 लाख, स्पेन में 2.4 लाख और इटली में 2.23 लाख से अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने गुरुवार को 2,539 नए कोरोनो वायरस संक्रमणों की सूचना दी, जो देश के COVID​​-19 मामलों की संख्या को 4,30,01,477 तक ले गए। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि देश में 60 से अधिक कोरोना ​​से संबंधित मौतों की सूचना मिली है, जिससे मरने वालों की संख्या 5,16,132 हो गई है। 60 नए लोगों में से 50 केरल के थे।

राष्ट्रीय स्तर पर कोविड ​​-19 मरीजों की रिकवरी रेट में और सुधार

एक्टिव केस घटकर 30,799 हो गए हैं, जो कुल संक्रमणों का 0.07 प्रतिशत है। 24 घंटे की अवधि में एक्टिव कोविड-19 केस में 2,012 मामलों की कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय कोविड ​​-19 की रिकवरी रेट में और सुधार हुआ है और यह 98.73 प्रतिशत है।

इस बीच, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 180.80 करोड़ (1,80,80,24,147) से अधिक हो गया है। मंत्रालय ने कहा कि 12 से 14 वर्ष की आयु के 3 लाख से अधिक बच्चों ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 वैक्सीन का पहला शॉट प्राप्त किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।