लाइव टीवी

Greta Thunberg: एफआईआर के बाद ग्रेटा थनबर्ग का एक और ट्वीट, किसानों के आंदोलन के साथ हूं'

Updated Feb 04, 2021 | 18:45 IST

दिल्ली पुलिस ने टूलकिट के लेखक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इससे पहले यह जानकारी थी कि पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Loading ...
किसानों के मुद्दे पर ट्वीट किए जाने के बाद चर्चा में ग्रेटा थनबर्ग
मुख्य बातें
  • आपराधिक साजिश के लिए दिल्ली पुलिस ने टूलकिट के लेखक के खिलाफ केस दर्ज किया
  • एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने एक और ट्वीट किया
  • ग्रेटा थनबर्ग ने लिखा कि कोई भी धमकी उनके इरादे को डिगा नहीं सकती है

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि टूलकिट के लेखक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह बात अलग है कि ग्रेटा थनबर्ग ने एक बार फिर ट्वीट किया है और कहा कि वो किसानों के आंदोलन के साथ हैं। किसी भी तरह की घृणा या धमकी उनकी आवाज को दबा नहीं सकती है।  बता दें कि किसान आंदोलन के संबंध में अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट कर लिखा था कि वो किसानों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। 

दिल्ली पुलिस के 153 ए और 120बी के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच जारी है और उसके निश्चित मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। 
चार फरवरी का ट्वीट
वो किसानों के आंदोलन के साथ हैं। किसी भी तरह की घृणा या धमकी उनकी आवाज को दबा नहीं सकता है। वो लिखती है कि किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हैं। 

3 फरवरी का ट्वीट
3 फरवरी को किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा था कि वो किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी हैं। 

पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद भारतीय प्रतिक्रिया
अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा की तरफ से ट्वीट किया गया था। उन ट्वीट के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सेलिब्रिटियों को टिप्पणी करने से पहले संदर्भ को समझना चाहिए। यही नहीं जो ट्वीट किए गए हैं उसकी सरकार कड़ी आलोचना करती है। सरकार के साथ साथ फिल्म और स्पोर्ट्स की बड़ी बड़ी हस्तियों ने आलोचना करते हुए ट्ववीट किया विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में कमेंट करने का अधिकार नहीं है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।