लाइव टीवी

आज से इन राज्यों में खुलेंगे स्कूल, दिल्ली में 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी मेट्रो और बसें

Updated Jul 26, 2021 | 07:29 IST

दिल्ली सहित देश के कुछ राज्यों में आज से कोविड प्रतिबंधों में राहत मिलने जा रही है। राजधानी में जहां डीटीसी के बसें और मेट्रो अपनी पूरी क्षमता के साथ चलेंगी वहीं कई राज्यों में स्कूल कॉलेज भी खुलने जा रहे हैं।

Loading ...
आज से दिल्ली में 100 % क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो और बसें
मुख्य बातें
  • आज से राजधानी दिल्ली में कोविड के कई नियमों में दी जा रही है ढील
  • दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसें 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी
  • कई राज्यों में कुछ शर्तों के साथ स्कूल भी खुल रहे हैं

नई दिल्ली: दिल्ली में कोविड-19 मामलों में गिरावट के बीच आज से कई प्रतिबंधों में राहत मिलने जा रही है। राजधानी में आज से सिनेमाघर 50% क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। इसके अलावा मेट्रो और डीटीसी की बसें आज से 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी। अनलॉक -8 के तहत  दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने डीटीसी और क्लस्टर बसों को पूरी क्षमता से चलाने की अनुमति दी है।

मेट्रो का बयान
हालांकि, एक आधिकारिक बयान में, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा कि मेट्रो के अंदर खड़े होकर यात्रा करना प्रतिबंधित रहेगा। इससे पहले मेट्रो और बसें 50 फीसदी क्षमता के साथ चल रही थीं और यात्री अभी तक केवल आधी सीटों का ही इस्तेमाल कर पाते थे। राजधानी में अब कोविड की स्थिति काफी नियंत्रण में है, जिसे देखते हुए कोविड नियमों में यह ढील दी गई है।

यहां मिलेगी छूट

  1. विवाह समारोहों के लिए 50 व्यक्तियों की सीमा को बढ़ाकर 100 व्यक्ति कर दिया गया है।
  2. अंतिम संस्कार या इससे संबंधित समारोहों में 100 लोग शामिल हो सकते हैं।
  3. रेस्तरां को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत तक की अनुमति है।
  4. सभी बाजारों और मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच खोलने की अनुमति दी गई है।
  5. धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति है लेकिन आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।
  6. स्टेडियम/खेल परिसरों को दर्शकों के बिना खोलने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते कि एसओपी का कड़ाई से अनुपालन हो।
  7. दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 66 मामले दर्ज किए थे जबकि पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 0.09 प्रतिशत  पर आ गया है।

स्कूल, कॉलेज खुलेंगे

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में कुल संक्रमण की संख्या 14,35,910 हो गई, जबकि अब मरने वालों की संख्या 25,043 हो गई है।वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा तथा पंजाब और कर्नाटक सहित कुछ राज्यों में स्कूल तथा कॉलेज भी खुलने जा रहे हैं। हालांकि स्कूल-कॉलेज खोलने में कुछ शर्तें लागूं हैं और कई जगहों पर केवल पचास फीसदी के साथ ही क्लालेस लगेंगी। इशके अलावा कई जगहों पर स्कूलों में लंच ब्रेक बंद कर दिया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।