लाइव टीवी

Noida की 'गालीबाज मैडम': सिक्योरिटी गार्ड से सुनिए गालीबाज Lady की पूरी कहानी, क्या और कैसे हुआ ये सब-Video 

Updated Aug 21, 2022 | 21:49 IST

Noida Woman Misbehave:नोएडा में अभी Shrikant Tyagi का गालीकांड शांत नहीं हुआ था कि अब यहां की एक और सोसाइटी से गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी करती नजर आ रहीं हैं।

Loading ...

Noida Woman Misbehave with Security Gaurds: नोएडा में नेता श्रीकांत त्यागी के बाद अब एक गालीबाज महिला (Galibaaz Madam Bhavya Roy) का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला सोसायटी के गेट पर खड़े होकर  सिक्योरिटी गार्ड ( security guards) से गाली गलौज और बदसलूकी करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में वह सुरक्षा गार्ड्स को गालियां देते, हड़काते और बुरी तरह दुत्कारते हुए नजर आईं। वायरल क्लिप में उन्हें कहते हुए साफ सुना गया, "मैं खाल खींच लूंगी...।"  बदसलूकी करने वाली महिला की पहचान भव्या रॉय (Bhavya Roy) के रूप में हुई है..

सुनिए गार्ड की जुबानी गालीबाज मैडम की कहानी...वायरल क्लिप में वह गार्ड का कई बार कॉलर पकड़ते दिखीं और उससे गाली के साथ बात करते नजर आईं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उन्हें हिरासत में ले लिया था।

वहीं इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग  की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली-गालौज कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है? नोएडा पुलिस (टैग करते हुए) इस महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही बहुत ज़रूरी है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।