लाइव टीवी

राहुल गांधी के साथ खड़ी इस महिला को क्या पहचाना? देश के लिए जीत चुकी हैं पदक

Know Who is this woman standing next to Rahul Gandhi?
Updated Sep 12, 2022 | 19:40 IST

Padmini Thomas : पद्मिनी थॉमस एथलीट रह चुकी हैं। वह एशियन गेम्स में दौड़ स्लर्धा में देश के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। पद्मिनी केरल स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल की पूर्व अध्यक्ष हैं।

Loading ...
Know Who is this woman standing next to Rahul Gandhi? Know Who is this woman standing next to Rahul Gandhi?
राहुल गांधी पांच महीनों की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं।
मुख्य बातें
  • गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई पद यात्रा
  • 'भारत जोड़ो यात्रा' 12 राज्यों एवं दो केंदशासित राज्यों से गुजरेगी
  • इस यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा, 150 दिनों तक चलेगी यह यात्रा

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी इन दिनों कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं। इस पदयात्रा के जरिए वह लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने एवं उन तक अपनी बात पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई उनकी यह यात्रा केरल पहुंच चुकी है। रास्ते में राहुल आम एवं खास लोगों से मिल रहे हैं। लोगों के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। सोमवार को राहुल तिरूवननंतपुरम के पलायम में थे। इसी दौरान उन्होंने पद्मिनी थॉमस के साथ तस्वीर खिंचाई। यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई है। लोग इस तस्वीर को शेयर कर पूछ रहे हैं कि क्या आप इस महिला को जानते हैं?

कौन हैं पद्मिनी थॉमस
पद्मिनी थॉमस एथलीट रह चुकी हैं। वह एशियन गेम्स में दौड़ स्पर्धा में देश के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। पद्मिनी केरल स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष रह चुकी हैं। राहुल के साथ पद्मिनी की इस मुलाकात के बारे में 'भारत जोड़ो' के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, 'भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आपको एथलीट होने की जरूरत नहीं है लेकिन एथलीट बनने में कोई बुराई भी नहीं है।' ट्वीट में आगे लिखा है, 'भारत की एकता के लिए हो रही इस यात्रा से जुड़ने के लिए हम अर्जुन अवार्डी एवं नामचीन एथलीट पद्मिनी थॉमस का स्वागत करते हैं।' 

राहुल की यात्रा पर विवाद
कांग्रेस नेता की यह पदयात्रा विवादों में भी आई है। कन्याकुमारी में विवादास्पद ईसाई पादरी जॉर्ज पोंनिया से मुलाकात को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी हौ। अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान, गांधी ने एक वीडियो क्लिपिंग में ईसाई पुजारी जॉर्ज पोन्नैह और पुजारी से मुलाकात की, कथित तौर पर उन्हें बताया कि 'यीशु शक्ति और अन्य देवी-देवताओं के विपरीत एक वास्तविक देवता थे।'

राहुल पर लोगों को उकसाने का आरोप
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट और तस्वीर की तीखी आलोचना करते हुए यह आरोप लगाया है कि राहुल गांधी इस तस्वीर के जरिए देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और गांधी परिवार के कहने पर कांग्रेस ने संघ और भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोगों की हत्या करने के लिए लोगों को उकसाने का काम किया है।

Bharat Jodo Yatra: जब राहुल गांधी के सामने ही शादी के लिए पूछ बैठी महिला, बोली- तमिल लड़की से ब्याह कराने को तैयार

पात्रा ने कांग्रेस से तुरंत इस ट्वीट और तस्वीर को हटाने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता ने केरल में जारी राजनीतिक हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि केरल में पहले से ही संघ के कार्यकर्ताओं के हत्या का दौर जारी है और आज यह तस्वीर ट्वीट कर कांग्रेस ने भी हिंसा, आगजनी और हत्या के लिए लोगों को उकसाने का काम किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।