लाइव टीवी

Surgical Strike पर मध्य प्रदेश के CM कमलनाथ ने उठाए सवाल, बोले- कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की? [Video]

Updated Feb 20, 2020 | 14:21 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि मोदी सरकार ने कहां सर्जिकल स्ट्राइक की थी?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, बोले- कौन सी?
मुख्य बातें
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
  • जब इंदिरा गांधी सरकार थी, 90 हजार पाकिस्तानी जवानों ने सरेंडर किया था- कमलनाथ
  • कमलनाथ बोले- कहते हैं मैंने सर्जिकल स्ट्राइक की। कौनसी सर्जिकल स्ट्राइक?

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आर्मी द्वारा पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं।  एक जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब इंदिरा गांधी की सरकार थी तो 90 हजार पाकिस्तानी जवानों ने सरेंडर किया था। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि मोदी सरकार ने कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। 

कमलनाथ ने कहा, 'इंदिरा गांधी की सरकार थी तो 90 हजार पाकिस्तान जवानों से सरेंडर किया था। याद हैं ये सब बातें। उस समय की बातें ये नहीं करेंगे। कहते हैं कि मैंने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की? देश खुलकर बताइये तो सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में। आज ये राष्ट्रवाद की बात करते हैं कौन सा पाठ पढ़ाते हैं ये राष्ट्रवाद का।'  गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि शिवराज श्रेय की राजनीति करते हैं और उनका मुंह बहुत चलता है।

आपको बता दें  भारतीय सेना द्वारा साल 2016 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था जिसमें कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त होने के साथ कई आतंकी भी ढेर हो गए थे। 28-29 सितंबर, 2019 की रात सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अगले दिन दोपहर में भारत के तत्कालीन डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी। बाद में इसके वीडियो भी जारी कि गए थे।

इसके बाद कई नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल भी उठाए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक ने सवाल उटाए हुए सबूतों तक की मांग कर दी थी। तब नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा था कि चुनावों में लाभ लेने के लिए भाजपा ने इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि नेताओं के इन बयानों की काफी आलोचना भी हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।