लाइव टीवी

यूपी के गाजियाबाद में बड़ा हादसा, भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक की मौत और कई घायल

Major accident in Ghaziabad, UP, bus fell from Bhatia Mor flyover, many injured
Updated Oct 13, 2021 | 23:45 IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बस भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

Loading ...
Major accident in Ghaziabad, UP, bus fell from Bhatia Mor flyover, many injuredMajor accident in Ghaziabad, UP, bus fell from Bhatia Mor flyover, many injured
तस्वीर साभार:&nbspANI
गाजियाबाद में बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी
मुख्य बातें
  • बस नोएडा से ऑफिस स्टाफ को लेकर आ रही थी।
  • बस गलत दिशा से आ रही थी।
  • फ्लाईओवर पर एक बाइक को टक्‍कर मारने के बाद बस रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुधवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा। एक बस भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और राहत और बचाव कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि नीचे सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार की बस से दबकर मौत हो गई। 3 लोगों के घायल होने की खबर है। बस में 7 लोग सवार थे।

सूत्रों के मुताबिक बस नीचे गिरने एक बाइक सवार की बस से दबकर मौत हो गई। तीन लोगों घायल बताए जा रहे हैं। बस नोएडा से ऑफिस स्टाफ को लेकर आ रही थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कि बस गलत दिशा से आ रही थी। फ्लाईओवर पर एक बाइक को टक्‍कर मारने के बाद बस रेलिंग से भिड़ गई और नीचे सड़क पर गिर गई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।