MP Panchayat Chunav/Election 2022 Aarakshan List : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस बार मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे। एससी ने राज्य सरकार से इस बारे में एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी करने के लिए कहा। शीर्ष अदालत ने पिछड़ा कल्याण आयोग की रिपोर्ट को आधार मानकर पंचायत चुनाव में आरक्षण का आदेश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने कहा है कि आरक्षण की यह सीमा 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने स्वागत किया। इस फैसले को दोनों ने अपनी जीत बताया। अदालत के आदेश के बाद राज्य सरकार आरक्षण की सूची तैयार करने लगी है। मध्य प्रदेश की सभी जिला पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी हुई है। जिला पंचायतों का आरक्षण निम्न प्रकार से किया गया है-
मध्य प्रदेश जिला पंचायतों की आरक्षण सूची
| अलीराजपुर | अनुसूचित जनजाति महिला |
| आगर मालवा | सामान्य |
| अनूपपुर | सामान्य महिला |
| अशोकनगर | सामान्य |
| बुरहानपुर | अनुसूचित जनजाति |
| भिंड | सामान्य महिला |
| बड़वानी | अनुसूचित जनजाति |
| बालाघाट | सामान्य |
| बैतूल | सामान्य |
| भोपाल | सामान्य महिला |
| छतरपुर | सामान्य महिला |
| छिंदवाड़ा | अनुसूचित जाति |
| डिंडोरी | अनुसूचित जनजाति |
| दतिया | सामान्य |
| धार | सामान्य |
| देवास | अनुसूचित जाति |
| दमोह | पिछड़ा वर्ग महिला |
| ग्वालियर | अनुसूचित जाति महिला |
| गुना | पिछड़ा वर्ग |
| हरदा | अनुसूचित जनजाति |
| नर्मदा पुरम | अनुसूचित जनजाति महिला |
| इंदौर | अनुसूचित जाति महिला |
| जबलपुर | अनुसूचित जनजाति |
| झाबुआ | अनुसूचित जनजाति महिला |
| खंडवा | अनुसूचित जाति |
| कटनी | अनुसूचित जाति |
| खरगोन | सामान्य |
| मुरैना | सामान्य महिला |
| मंदसौर | पिछड़ा वर्ग महिला |
| मंडला | अनुसूचित जनजाति |
| नीमच | सामान्य |
| नरसिंहपुर | अनुसूचित जनजाति महिला |
| निवाड़ी | सामान्य महिला |
| पन्ना | सामान्य महिला |
| रीवा | अनुसूचित जनजाति महिला |
| रतलाम | अनुसूचित जाति महिला |
| रायसेन | सामान्य |
| राजगढ़ | सामान्य |
| सागर | सामान्य |
| सिवनी | अनुसूचित जाति |
| सतना | अनुसूचित जनजाति |
| शहडोल | सामान्य महिला |
| श्योपुर | अनुसूचित जनजाति महिला |
| सिंगरौली | अनुसूचित जनजाति महिला |
| सीधी | सामान्य महिला |
| शाजापुर | पिछड़ा वर्ग |
| सीहोर | सामान्य |
| शिवपुरी | सामान्य |
| टीकमगढ़ | सामान्य महिला |
| उज्जैन | सामान्य महिला |
| उमरिया | सामान्य महिला |
| विदिशा | सामान्य महिला |
मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में पंचायत चुनाव के लिए अपने कार्यक्रम की घोषण कर दी है। राज्य में पंचायत चुनाव जून-जुलाई महीने में तीन चरणों में संपन्न होंगे। पंचायत चुनाव तीन चरणों-25 जून, एक जुलाई और आठ जुलाई को होंगे।
MP Panchayat Chunav 2022 Date: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब कहां होगी वोटिंग
इस चुनाव से करीब चार लाख पदों को भरा जाएगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 15 जुलाई को होगी। पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए राज्य चुनाव आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में शुक्रवार से आचार संहिता प्रभावी हो गई है। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे।