लाइव टीवी

New Year celebrations: धूम धाम से पूरी दुनिया में हुआ नए साल 2020 का स्वागत, यूं जश्न में डूबे लोग

Updated Jan 01, 2020 | 00:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

New Year 2020 celebrations in World: पूरी दुनिया में 2020 का स्वागत धूम धाम से किया गया। इस बीच अलग अलग जगहों से जश्न की तस्वीरें भी सामने आईं।

Loading ...
दुनिया भर में नए साल का जश्न
मुख्य बातें
  • उत्साह से लोगों ने किया नए साल का स्वागत, दिखे आतिशबाजी के शानदार नजारे
  • कड़ाके की सर्दी के बीच उत्साह में नहीं आई कमी, जमकर हुआ सेलिब्रेशन
  • जवानों से अलग आम लोगों तक सबने मनाया नए साल के आगाज का जश्न

नई दिल्ली: नए साल 2020 का स्वागत पूरी दुनिया में लोगों ने उत्साह और धूमधाम के साथ किया। अलग अलग जगहों से आतिशबाजी और सेलिब्रेशन की कई तरह की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। भारत ही नहीं सिडनी से टोक्यो तक शानदार आतिशबाजी के नजारे नए साल में दुनिया भर में छाए रहे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी समुद्र तट के किनारे हजारों लोगों ने समुद्र तटों पर मौजूद रहकर आतिशबाजी का नजारा देखा। सिडनी अपने नए साल के जश्न के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के करीब भौगोलिक स्थिति होने की वजह से यह उन देशों में शामिल है जहां न्यू ईयर यानी नया साल सबसे पहले दस्तक देता है। यहां देखें नए साल में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई आतिशबाजी।

इसके अलावा भी कई जगहों से आतिशबाजियों के नजारे सामने आ रहे हैं। यहां आप दुनिया भर से सामने आए न्यू ईयर के जश्न के कुछ नजारे देख सकते हैं। नए साल में थाईलैंड की चाओ फ्राया नदी के किनारे आतिशबाजी का प्रदर्शन।

मुंबई में लोग गेटवे ऑफ इंडिया के पास इकट्ठे हुए और साल 2020 का स्वागत किया।

आम लोगों के अलावा जवानों ने भी नए साल का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान डांस करते हुए नजर आए।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मॉल रोड के पास कुछ ऐसा नजारा आया जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

हांगकांग के विक्टोरिया हार्बर पर नए साल के स्वागत के दौरान जबरदस्त आतिशबाजी हुई।


जापान की राजधानी टोक्यो में भी लोगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ नए साल का जश्न मनाया।

उत्तर भारत और देश- दुनिया के कई हिस्सों में जबरदस्त सर्दी के बावजूद लोगों ने पूरे जोश के साथ नए साल का स्वागत किया। बेहद कम तापमान होने के बावजूद लोग घरों से बाहर निकले और अलग अलग सार्वजनिक जगहों पर इकट्टा होकर नए साल का जश्न मनाया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।