लाइव टीवी

अब लीजिए Seaplane से सफर का मजा, जानिए किराया और इसकी खासियत, आज से होगा आगाज

Updated Oct 31, 2020 | 06:05 IST

गुजरात में सी-प्लेन सेवा (Seaplane) की शुरुआत 31 अक्टूबर यानी आज से होने जा रही है। इस सफर के उड़ान के रोमांच बिल्कुल ही अलग है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
गुजरात में सी-प्लेन की सेवा आज से शुरू होगी।
मुख्य बातें
  • गुजरात में सी-प्लेन सेवा (Seaplane) की शुरुआत आज से होगी
  • सिर्फ 1500 रुपए में सी-प्लेन के सफर का मजा आप ले सकते हैं
  • हिंदुस्तान में अब सी प्लेन, यह है 21वीं सदी का भारत

नई दिल्ली: आज गुजरात में सी-प्लेन सेवा (Seaplane) की शुरुआत होने जा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस यानी 31 अक्टूबर को गुजरात को आज यह सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में पहली सी-प्लेन सेवा (Seaplane) का आगाज करेंगे। अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच सी-प्लेन सेवा शुरुआत हो रही है। 

ऑनलाइन होगी टिकटों की बुकिंग

आज से ही देश की एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट हर दिन दो उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। ये उड़ान सेवाएं अहमदाबाद से केवडिया रूट के लिए होंगी। उड़ान सेवा के तहत इस रूट पर टिकट की शुरुआती कीमत 1500 रुपये है। सी-प्लेन के लिए टिकट की बुकिंग www.spiceshuttle.com की वेबसाइट से की जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक स्पाइसजेट की फ्लाइट साबरमती रिवर फ्रंट से 10:15 बजे उड़ान भरेगी जबकि केवडिया में यह 10:45 बजे लैंड करेगी। उड़ान योजना के तहत एक तरफ का किराया 1500 रुपये (Seaplane fare) से शुरू होगा और टिकट 30 अक्टूबर 2020 के बाद से स्पाइस शटल की वेबसाइट से लिया जा सकेगा। इन उड़ानों के लिए स्पाइसजेट 15 सीट वाली Twin Otter 300 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगी।

सिर्फ 1500 में सी-प्लेन का मजा

स्पाइसजेट ने इसके लिये मालदीव से एक सीप्लेन खरीदा है। यह सीप्लेन करीब 250 किलोमीटर के मार्ग पर सेवा देगा। उड़ान सेवा के तहत इस रूट पर टिकट की शुरुआती कीमत 1500 रुपये है। स्पाइसजेट हर दिन दो उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। ड़ान योजना के तहत केंद्र, राज्य सरकारों और हवाई अड्डा संचालकों द्वारा तय एयरलाइनों को वित्तीय मदद दी जाती है ताकि जिन हवाई अड्डों से संचालन नहीं होता तो वहां से उड़ानों को प्रोत्साहित किया जा सके।

30 मिनट की उड़ान
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट और केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच शनिवार से शुरू ही रही सी-प्लेन सेवा का संचालन स्पाइसजेट (Spicejet) की सहयोगी कंपनी करेगी। स्पाइसजेट रोजाना दो सीप्लेन उड़ानों का संचालन करेगी। सी-प्लेन विमानों का संचालन स्पाइस जेट की सहयोगी कंपनी स्पाइस शटल करेगी।हर उड़ान की समय अवधि करीब 30 मिनट होगी।

क्या है सी-प्लेन की खासियत

  1. यह पानी और जमीन दोनों जगह से उड़ान भर सकता है 
  2. यह विमान धरती और पानी दोनों से उड़ान भरने व लैंडिंग में सक्षम हैं। 
  3. यह 300 मीटर लंबे रनवे से ही उड़ान भर सकता है।
  4. सी-प्लेन के जरिए नदी और तालाबों से भी उड़ान भरा जा सकता है
  5. इसके लिए सिर्फ फ्लोटिंग जेट्टी की जरूरत होती है
  6. जहां एयरपोर्ट नहीं है वहां यह आसानी से सेवा दे सकता है।
  7. यह समुद्र, तालाब और नदी में लैंड करने की क्षमता रखता है।
  8. यह अन्य विमानों के मुकाबले काफी कम ऊंचाई पर उड़ सकता है।
  9. सी-प्लेन सेवा के लिए किसी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है।
  10. सी-प्लेन का इस्तेमाल समुद्री बचाव अभियान और जंगलों की आग बुझाने में भी किया जा सकेगा।
  11. Twin Otter 300 सी-प्लेन का वजन 3,377 किलो है 
  12. इसमें 1,419 लीटर तक ईंधन भरा जा सकता है। 
  13. विमान की लंबाई 15.77 मीटर और ऊंचाई 5.94 मीटर है। 
  14. यह 5,670 किलो तक का वजन ढो सकता है। 
  15. इसमें 19 अधिकतम यात्री सफर कर सकते हैं। 
  16. इस विमान को उड़ान के दौरान प्रति घंटे 272 लीटर ईंधन की जरूरत होती है
  17. यह अन्य विमानों के मुकाबले काफी कम ऊंचाई पर उड़ सकता है।

गौर हो कि सी-प्लेन प्रोजेक्ट की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान PM मोदी ने इसकी शुरुआत की थ, लेकिन अब इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जोड़ दिया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।