लाइव टीवी

Narendra Modi's Pujo Shubhechha: PM मोदी बोले- बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की पूर्णता को एक नई चमक देती है

Updated Oct 22, 2020 | 12:36 IST

पीएम मोदी के इस संबोधन को पूरे राज्य में लाइव दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी की है। पार्टी पीएम के इस संबोधन को राज्य में विधानसभा की सभी 294 सीटों के पोलिंग बूथों पर सीधा प्रसारण कर रही है।  

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
पश्चिम बंगाल के लोगों को पीएम ने दुर्गा पूजा की दी बधाई।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने 'शुभेच्छा संदेश' में पीएम ने बंगाल की विरासत एवं संस्कृति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की संपूर्णता को एक नई दीप्ति, चमक और श्रृंगार देती है। प्रधानमंत्री ने बंगाल के गौरव का बखान करते हुए राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया। पीएम ने कहा कि राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। पीएम मोदी के इस संबोधन को पूरे राज्य में लाइव दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खास तैयारी की। पार्टी पीएम के इस संबोधन को राज्य में विधानसभा की सभी 294 सीटों के पोलिंग बूथों पर सीधा प्रसारण किया गया है।  

PM मोदी की मुख्य बातें

बंगाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हो रहा काम
बंगाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत 90 लाख गरीब महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन दिए गए हैं। जन धन योजना के तहत 4 करोड़ गरीब लोगों के खाते खाले गए हैं। बंगाल की बुनियादी सरंचना बढ़ाने के लिए लगातार काम हो रहा है। मेट्रो कॉरीडोर के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। संपर्क बढ़ाने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं। 

महिलाओं का सशक्तिकरण किया
मुद्रा योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आसान ऋण देकर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, तीन तलाक कानून, पोषण अभियान, स्वच्छ भारत के तहत घरों में शौचालय का निर्माण, धुएं से आजादी के जरिए महिलाओं का सशक्त बनाया गया है। देश की नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार सजग है। महिलाओं से जुड़े अपराधों के लिए कठोर कानून बनाने गए हैं।

स्वदेशी के आंदोलन को बंगाल में बल मिला
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। मैं भोले नाथ की नगरी काशी का संसद हूं। यहां दुर्गा जी मां अन्नपूर्णा के रूप में विराजती हैं। मां दुर्गा चाहती हैं कि उनके बच्चे कभी भूखे नहीं रहे। यह तभी होगा जब हमारा अन्नदाता संप्न होगा। बंगाल की पवित्र धरती बाधाएं दूर करती है। आजादी के आंदोलन में स्वदेशी को एक संकल्प बनाने का काम बंगाल में हुआ था। 21वीं सदी में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प बंगाल की धरती से मजबूत होगा। बंगाल के उद्योग एवं समृद्धि एवं संपन्नता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। 

बंगाल की दुर्गा पूजा भारत को एक नई चमक देती है 
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बांग्ला भाषा से की। पश्चिम बंगाल के मेरे भाई एवं बहनों भक्ति की शक्ति ऐसी है कि मुझे लग रहा है कि मैं दिल्ली में नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल में हूं। आस्था अपरंपार हो, मां दुर्गा का आशीर्वाद हो तो स्थान, परिस्थिति से आगे बढ़कर पूरा देश ही एक प्रकार से बंगालमय हो जाता है। ऐसी कोई जगह नहीं जहां इन दिनों मां दुर्गों के नवरूप की झलक न दिखाई दे रहा है। यह भारत की एकता एवं पूर्णता का पर्व है। बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की इस पूर्णता को एक नई चमक एवं श्रृंगार देती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।