लाइव टीवी

Lalu Prasad Yadav birthday: 73 साल के हुए 'किंगमेकर' लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी ने ट्वीट कर दीं शुभकामनाएं

Updated Jun 11, 2020 | 10:57 IST

Lalu Prasad Yadav birthday: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद नेता लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
लालू यादव 11 जून को 73 साल के हो गए।
मुख्य बातें
  • 11 जून को 73 साल के हो गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव
  • चारा घोटाला में रांची जेल में हैं बंद, राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह
  • राबड़ी देवी ने ट्वीट कर दी शुभाकामनाएं, पार्टी ने वीडियो जारी किया

पटना : देश की राजनीति में 'किंग मेकर' की भूमिका निभाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद नेता लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। लालू यादव आज 73 साल के हो गए। भले ही वह अपना जन्मदिन परिवार के साथ न मना पा रहे हों, फिर भी उनके शुभचितंकों एवं चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। चारा घोटाला में लालू जेल की सजा काट रहे हैं। वह रांची जेल में बंद हैं। जेल में जाने के बाद राजद नेता की तबीयत बिगड़ती रही है। वह इलाज के लिए दिल्ली भी लाए गए हैं। फिलहाल उनका इलाज रांची के रिम्स के डॉक्टर कर रहे हैं। लालू यादव के बेटे एवं राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज लालू यादव से मिलने रांची पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जेल में लालू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केट भी काटा जाएगा।

गरीबों को भोजन कराएगी आरजेडी
तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि लालू जी का जन्मदिन 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह केवल चुनाव की चिंता कर रही है। तेजस्वी ने कहा, 'हम लोग कल लालू यादव जी का जन्मदिन 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मनाएंगे। मोमबत्ती जलाने एवं केक काटने की जगह हम गरीब लोगों को भोजन कराएंगे। राजद गरीब, बेरोजगार एवं किसानों की चिंता करता है जबकि राज्य न्सरकार को चिंता केवल चुनाव की है।'

73 पाउंड का केक काटेगी पार्टी
झारखंड में राजद ने लालू का जन्मदिन मनाने के लिए खास तैयारी की है। प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि जन्मदिन के मौके पर पार्टी  73 पाउंड का केक काटेगी। लालू प्रसाद के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी अपने पति लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने एक ट्वीट में राबड़ी देवी ने कहा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साजिशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है।' 

पार्टी ने जारी किया लालू का वीडियो
राजद ने अपने ट्विटर पर लालू यादव के मुख्यमंत्रित्व काल की याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी ने एक वीडियो जारी कर लालू की उपलब्धियों का जिक्र किया है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए लालू यादव जेल से बाहर आ पाते हैं कि नहीं यह देखने वाली बात होगी। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद नेता ने महागठबंधन के पक्ष में प्रचार किया था। महागठबंधन की जीत में लालू के प्रचार ने अहम भूमिका निभाई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।