लाइव टीवी

रात में हंसते-खेलते सोए, सुबह मिली सबकी लाश! हरियाणा में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Updated Aug 26, 2022 | 12:39 IST

हरियाणा के अंबाला में एक ही परिवार के छह लोगों की लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
Haryana family suicide, Ambala Family Suicide
मुख्य बातें
  • आज था छोटी बच्ची का जन्मदिन
  • बच्ची के बर्थडे के दिन ही पूरे परिवार की मिली डेड बॉडी
  • लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम में जुटी पुलिस

हरियाणा में एक ही परिवार के छह सदस्यों की लाश उनके ही घर से मिली है। रात में खाना खाकर सोया परिवार सुबह उठ ही नहीं पाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे सभी की लाश मिली। आत्महत्या की आशंका जताई गई है। बीती रात खाना खाने के घंटों बाद परिवार रहस्यमय ढंग से मृत पाया गया है।

मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। जिसमें से एक बच्ची के बारे में कहा जा रहा है कि शुक्रवार को उसकी जन्मदिन था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतकों की पहचान संगत राम (65), उनकी पत्नी महिंद्रा कौर, सुखविंदर सिंह (34) और उनकी पत्नी रीना के रूप में हुई है। मृतकों में सुखविंदर सिंह की दो बेटियां आशु (5) और जस्सी (7) भी शामिल हैं।

अंबाला के पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर शर्मा ने कहा- "एक ही परिवार के दो बच्चों सहित छह सदस्य मृत पाए गए। एक क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। आगे की जांच जारी है।"

आशंका जताई जा रही है कि सुखविंदर ने फांसी लगाने से पहले अपने परिवार को जहर दे दिया था। सुखविंदर एक निजी फर्म में काम करता था।शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

घटना के बारे में तब पता चला जब शुक्रवार की सुबह सुखविंदर की फैमली घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने छानबीन शरू कर दी। घर के अंदर जब पूरे परिवार को बेसुध पड़े देखा तो पुलिस को खबर की गई।

ये भी पढ़ें- जाना था चंडीगढ़ तो गोवा कैसे पहुंच गईं Sonali Phogat, तो PA ने ही मार डाला? सोनाली की अनसुलझी 'मौत मिस्ट्री'

हाल के दिनों में सामूहिक आत्महत्या वाले मामलों में वृद्धि देखी गई है। कई मामलों में आर्थक परेशानी या भी जादू-टोना की बात भी सामने आई है। इससे पहले 17 अगस्त को जम्मू के सिधरा इलाके में एक परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत पाए गए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।