लाइव टीवी

Tajinder Pal Bagga Arrest: बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल, एक पुलिस ने पकड़ा, दूसरे ने रोका और तीसरे ने छुड़ाया

Updated May 07, 2022 | 10:48 IST

दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा अब आजाद है। लेकिन उनकी गिरफ्तारी इसलिए चर्चा में आ गई क्योंकि देश के तीन राज्यों की पुलिस एक दूसरे के आमने सामने थी।

Loading ...
तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी चर्चा में

दिल्ली बीजेपी के नेता अब आजाद है। 6 मई को वो करीब 10 बजे तक पंजाब पुलिस के कब्जे में थे। लेकिन 10 बजे के बाद पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस के कब्जे में थी। बाद में दिल्ली पुलिस भी पहुंची और दोपहर करीब 2 बजे बग्गा को लेकर वो दिल्ली के लिए रवाना हो गई। दिल्ली में रोहिणी कोर्ट से पुलिस ने सर्च वारंट लिया, पंजाब पुलिस के डीएसपी को अपने कब्जे में करके रखा(ऐसा दावा पंजाब पुलिस की तरफ से है), रात हुई बग्गा को गुरुग्राम की अदालत में पेश किया गया वो घर लौटे। घर लौटने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घर वापसी का नाम दिया और जश्न मनाया। 

घर पहुंचने के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर तरह तरह के आरोप लगाए

  1. अवैध तरीके से गिरफ्तारी, 40-50 लोग आए उठा कर ले गए
  2. पंजाब पुलिस बैरियर तोड़कर भागी
  3. पंजाब पुलिस ने मारा-पीटा
  4. अरविंद केजरीवाल में घमंड है
  5. यह राजनीतिक साजिश है। 

शुक्रवार को क्या हुआ था

  1. तड़के पांच बजे पंजाब पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में बग्गा के घर पहुंची।
  2. बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके घर से उठाया।
  3. बग्गा के पिता ने खुद के साथ पंजाब पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया।
  4. बग्गा के पिता ने जनकपुरी थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
  5. दिल्ली पुलिस ने पंजाब नंबर की गाड़ी के बारे में हरियाणा पुलिस को जानकारी दी
  6. हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र जिले में पिपली के करीब पंजाब पुलिस को रोका।
  7. कुछ घंटे में दिल्ली पुलिस कुरुक्षेत्र पहुंची।
  8. पंजाब पुलिस ने कागज दिखाया।
  9. दिल्ली पुलिस दोपहर करीब 2 बजे बग्गा को लेकर दिल्ली के लिए कुरुक्षेत्र से रवाना हुई।
  10. देर शाम तक तजिंदर पाल सिंह बग्गा दिल्ली आए।
  11. रोहिणी कोर्ट से सर्ज वारंट जारी हुआ।
  12. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब पुलिस की टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी के एस संधू पर संगीन आरोपों की जानकारी दी।
  13. रात 12 बजे तजिंदर पाल सिंह बग्गा गुरुग्राम में मजिस्ट्रेट के सामने पेश

'मैं डरने वाला नहीं'
तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। एक एफआईआर हो या 100 एफआईआर वो डरने वालों में से नहीं हैं। पंजाब पुलिस की मदद से केजरीवाल उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जो उनकी नीति से इत्तेफाक नहीं रखते। एक तरह वो बदलाव की बात करते हैं लेकिन काम बदले की राजनीति है। वो इस तरह की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। 

आधी रात की हुंकार, तजिंदर सिंह बग्गा बोले, केजरीवाल से डरता नहीं, एक FIR करो या सौ

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।