लाइव टीवी

रूस-यूक्रेन में युद्ध, अब महायुद्ध होगा, रूस संग चीन-पाकिस्तान, धर्मसंकट में भारत?

Updated Feb 24, 2022 | 18:58 IST

Russia-Ukraine war : यूक्रेन के पूर्वी हिस्से डोनबास को अलग देश की मान्यता देने के बाद अब रूस ने सैन्य कार्रवाई शुरू की है। व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य एक्शन को शुरू करने के ऐलान के साथ ही यूक्रेन की सेना को हथियार डाल देने की चेतावनी दी। 

Loading ...
रूस-यूक्रेन में युद्ध
मुख्य बातें
  • पुतिन नहीं माने..वर्ल्ड वॉर-3 होकर रहेगा ? 
  • यूक्रेन पर चौतरफा प्रहार..दुनिया हैरान ?
  • NATO ने कमर कसी..क्या रूस पीछे हटेगा?

Russia-Ukraine war : हमको-आपको, पूरी दुनिया को  चिंता है कि क्या अब वर्ल्ड वॉर थ्री का आगाज हो गया है। अटैक की हर तस्वीर और इस अटैक से हम-आप कैसे घर बैठे कंगाल हो रहे हैं। इसे हम आपको समझाएंगे। बाजार क्यों गिरता जा रहा है। इस वर्ल्ड वॉर के सीन में हिन्दुस्तान का ऑर्डर क्या होगा? दोस्तों, यूक्रेन के टाइम के मुताबिक सुबह 5 बजे और भारतीय समय के मुताबिक करीब साढ़े आठ बजे एक सायरन बजा और दुनिया वर्ल्ड वॉर के मुंहाने पर खड़ी हो गई। इस वक्त जब हम आपसे बात कर रहे हैं। आपको ताजा खबर दे रहे हैं। यूक्रेन के शहरों पर रूस की मिसाइलें कहर ढा रही हैं। यूक्रेन पर रूस हर ओर से अटैक कर रहा है। और यूक्रेन को बचाने वाला अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे देश बैठक पर बैठक कर रहे हैं। यूक्रेन हेल्प-हेल्प चिल्ला रहा है। दूसरी तरफ बैठक पर बैठक हो रही है।

 पुतिन ने यूक्रेन की सेना को हथियार डाल देने की दी चेतावनी

यूक्रेन के पूर्वी हिस्से डोनबास को अलग देश की मान्यता देने के बाद अब रूस ने सैन्य कार्रवाई शुरू की है। व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य एक्शन को शुरू करने के ऐलान के साथ ही यूक्रेन की सेना को हथियार डाल देने की चेतावनी दी। पुतिन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर किसी ने दखलंदाजी की कोशिश की तो जवाब देने में रूस देर नहीं लगाएगा। जब पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया तब वहां सुबह के 5 बज रहे थे। पुतिन के ऐलान के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइलों से हमले शुरू हो गए। कीव के पास बोरिसपिल एयरपोर्ट पर जोरदार धमाके हुए।

यूक्रेन के शहरों पर बम और मिसाइल से लगातार हमला

कीव के अलावा यूक्रेन के खारकीव, ओडेस्सा, सूमी पर रूस के बम और मिसाइल लगातार हमलावर हैं। यूक्रेन पर पुतिन के हमले के ऐलान के बाद रूस की ग्राउंड फोर्सेज ने डोनबास में एंट्री ले ली। डोनबास यानी लुहांस्क और डोनेट्स्क, जिसे रूस ने 2 दिनों पहले अलग-अलग देश की मान्यता दी है। 2014 में जिस क्रीमिया को रूस ने खुद में मिला लिया था, उधर से भी रूसी सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। बेलारूस भी रूस के इस युद्ध में शामिल हो गया है। बेलारूस में रूस की सेना पहले से ही युद्धाभ्यास के नाम पर मौजूद थी।

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में भारी अफरातफरी है। हर ओर हंगामा है। सड़कों पर सायरन बज रहे हैं। आम लोगों में दहशत फैल गई है। तबाही के आंकड़े अब तक नहीं आए हैं, लेकिन जो हालात वहां हैं, उससे ये तय है कि यूक्रेन एक बड़ी मानवीय आपदा की ओर बढ़ रहा है।

यूक्रेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार

यूक्रेन पर रूस की चढ़ाई के बाद दुनिया भर में हड़कंप है। यूक्रेन पर युद्ध के जो जमीनी हालात बन रहे हैं, उससे ये लग रहा है कि संकट अभी और गहराएगा। इस बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलखा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रपति पुतिन से अच्छे संबंध हैं, वो उनसे फौरन बात करें। मैं एक बार फिर से दोहरा रहा हूं। मैंने बिल्कुल अभी कहा, भारत एक खास और मजबूत देश है। भारत के पास सबसे मजबूत नेता हैं, और मोदी जी का पुतिन को एक फोन कॉल इस स्थिति में काफी मददगार साबित हो सकता है।

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी करेंगे बैठक

यूक्रेन संकट पर भारत की नजर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन पर बड़ी बैठक करने वाले हैं। बैठक में रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, गृह मंत्री, NSA और अन्य बड़े अधिकारी शामिल होंगे। यूक्रेन संकट पर भारत ने कूटनीति का समर्थन किया, लेकिन अब तक रूस की निंदा नहीं की है। लेकिन, इस संकट में भारत के सामने कूटनीतिक चैलेंज है। क्योंकि रूस और चीन एक साथ हैं। 

रूस दौरे पर हैं पाक पीएम इमरान खान

आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अपने रूस दौरे में व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। तो उधर, अमेरिका से भारत के अच्छे संबंध हैं, अमेरिका के अलावा क्वाड फोर के अन्य देश, जापान और ऑस्ट्रेलिया खुलकर रूस की यूक्रेन एक्शन का विरोध कर रहे हैं। 

आज का सवाल

1. क्या तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत हो गई है ?

2. रूस से अमेरिका और सहयोगी देश युद्ध करेंगे ?

3. यूक्रेन संकट में पीएम मोदी मध्यस्थता करेंगे ?

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।