लाइव टीवी

[Photos] बापू से जुड़ीं 5 ऐतिहासिक स्थलें, सभी को करना चाहिए इनका दर्शन

Updated Sep 19, 2019 | 18:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती 2 अक्टूबर को है। यहां पर हम बापू से जुड़ी 5 ऐसे ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Twitter

अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम को गांधी आश्रम भी कहा जाता है। साबरमती आश्रम स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र हुआ करता था। इसी जगह को महात्मा गांधी आधार केंद्र भी कहा जाता है। बापू ने साबरमती आश्रम में ही सत्य और अहिंसा का प्रयोग किया था और लोगों को इसका पाठ पठाया था। साबरमती आश्रम अहमदाबाद शहर से लगभग 5 किमी दूर साबरमती नदी के तट पर स्थित है। इस आश्रम का दौरा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी प्रमुख विश्व के समकालीन नेताओं ने किया है।

2/ 5
तस्वीर साभार: Twitter

सेवाग्राम महाराष्ट्र के वर्धा शहर से 8 किमी और नागपुर से 75 किमी दूर पर स्थित है। सेवाग्राम 1934 से 1940 तक गांधी का मुख्यालय और प्रायोगिक प्रयोगशाला था। एक बार गांधी जी ने कहा था, 'गांव में सुधार ही एकमात्र आधार है, जिस में भारत की स्थाई रूप से उन्नति हो सकती है।' गांधी जी ने 1930 में साबरमती आश्रम छोड़ने के बाद सेवाग्राम को ही अपना निवास बना लिया था। उन्होंने देश आजाद होने तक साबरमती न जाने का फैसला किया था।

3/ 5
तस्वीर साभार: Twitter

दो मंजिला इमारत, मणि भवन, मुंबई के गामदेवी में स्थित है। मणि भवन लगभग 17 साल तक महात्मा गांधी के गतिविधियों का केंद्र रहा। महात्मा गांधी यहां पर 1917 से लेकर 1934 तक रहकर कार्य करते रहे। आज यहां महात्मा गांधी का स्मारक, तस्वीरें, उनके जीवन और कार्यों से जुड़ा एक संग्रहालय भी है।

5/ 5
तस्वीर साभार: Twitter

गांधी स्मृति को बिड़ला भवन के नाम से भी जाना जाता है। यह देश की राजधानी दिल्ली में तीस जनवरी रोड पर स्थित है। इसी जगह पर बापू ने अपने जीवन के अंतिम 144 दिन बिताए थे और यहीं पर उनकी हत्या 1948 में कर दी गई थी। यहां पर एक संग्रहालय है जिसमें गांधी के चित्रों का एक बड़ा संग्रह, उनके कुछ निजी सामान और कुछ अन्य वस्तुएं भी उपल्बध हैं जो बापू के जीवन को दर्शाते हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।